फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   काउंसलिंग में हंगामा करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

काउंसलिंग में हंगामा करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज

Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
काउंसलिंग में हंगामा करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज
काउंसलिंग में हंगामा करने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज
विज्ञापन

वीडियो क्लिप व फोटोग्राफ देखकर होगी कार्रवाई
डीएम ने बीएसए को दिए कार्रवाई के निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। सरप्लस शिक्षकों की काउंसलिंग के दौरान हंगामा करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने बीएसए को हंगामे के दौरान बनाई गई वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ देखकर हंगामा करने वाले शिक्षकों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
शासन के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के जिले के भीतर समायोजन व पारस्परिक स्थानांतरण की प्रक्रिया के तहत प्रथम चरण में 25 अगस्त को गांधी सभागार में सरप्लस शिक्षकों की काउंसलिंग कराई गई थी। काउंसलिंग के दौरान एक शिक्षिका के पति के साथ मारपीट की घटना होने के बाद शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग का बहिष्कार कर दिया। वहीं कुछ शिक्षकों ने समायोजन प्रक्रिया शासनादेश के अनुसार न होने की बात कहते हुए जमकर हल्ला मचाया था। सूचना मिलने पर कई अन्य शिक्षक व शिक्षक नेता भी मौकेे पर पहुंच गए। आक्रोशित शिक्षकों ने जमकर हंगामा काटा। इस दौरान मौजूद अधिकारियों व शिक्षकों के बीच कई बार तीखी नोकझोंक भी हुई। बाद में पहुंचे डीएम अखिलेश कुमार मिश्र द्वारा काउंसलिंग निरस्त करने की चेतावनी के बाद करीब 25 शिक्षिकाओं ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया था।
विज्ञापन

इधर बिना काउंसलिंग के गांधी सभागार परिसर में पहुंचकर हंगामा करने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जाएगी। इस बाबत डीएम ने बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जारी पत्र में डीएम ने कहा है कि काउंसलिंग के दौरान कुछ ऐसे शिक्षक भी मौजूद थे जिनकी काउंसलिंग नहीं होनी थी। वे अपने विद्यालय में न जाकर काउसंलिंग स्थल पर आए और हंगामा किया। हंगामे के चलते काउंसलिंग प्रक्रिया में व्यवधान हुआ। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से प्राप्त वीडियो क्लिप और फोटोग्राफ भेजकर बीएसए को हंगामा करने वाले शिक्षकों को चिह्नित करते हुए कार्रवाई करने व दो दिन के भीतर आख्या रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं। इस संबंध में बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने बताया कि डीएम द्वारा विद्यालय न जाकर काउंसलिंग में पहुंचकर हंगामा करने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त वीडियो क्लिप व फोटोग्राफ्स को देखकर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed