{"_id":"5ad652c44f1c1b330a8b5279","slug":"191523995332-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरों ने थाने में ठेकेदार की शिकायत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरों ने थाने में ठेकेदार की शिकायत की
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मजदूरी करने वाले कुछ मजदूरों ने थानाध्यक्ष को पत्र देकर ठेकेदार से मजदूरी का भुगतान कराने की मांग की।
मंगलवार को ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे पर मजदूरी करने वाले छह मजदूर खेकड़ा थाने में पहुंचे। वहां उन्होंने थानाध्यक्ष को शिकायत पत्र देकर कहा एक्सप्रेस वे निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार ने उन्हें मजदूरी पर लगाया था। ठेकेदार मजदूरों को आए दिन आज कल कहकर टरका रहा है। इससे मजदूरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मजदूरों ने थानाध्यक्ष से हस्तक्षेप कर ठेकेदार से मजदूरी के बकाया रुपये दिलवाने की मांग की। पुलिस ने मजदूरों को ठेकेदार से बात कर समस्या के निदान का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर लौट गए। इस दौरान शाहनवाज, मोमिन, सुरेंद्र, तौफीक, अकरम, संतोष आदि रहे। उल्लेखनीय है कि खेकड़ा क्षेत्र से होकर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे गुजर रहा है। इसका निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक्सप्रेस वे का उद्घाटन करेंगे।