फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   19 Gram Panchayat officers were appointed, now development will take wings

Pilibhit News: 19 ग्राम पंचायत अधिकारी मिले, अब विकास को लगेंगे पंख

Wed, 23 Oct 2024 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 23 Oct 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
19 Gram Panchayat officers were appointed, now development will take wings
पीलीभीत। ब्लॉक में ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की चल रही कमी अब दूर हो गई है, शासन स्तर से जिले को 19 नए ग्राम पंचायत विकास अधिकारी मिले हैं, जिन्हें जल्दी ही तैनाती दे दी जाएगी 19 ग्राम पंचायत अधिकारी आने से अब यहां उनकी संख्या 50 हो गई है।
विज्ञापन

जिले की 720 ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी अब तक मात्र 31 ग्राम पंचायत अधिकारियों (सचिवों) पर थी। ऐसे में एक-एक सचिव पर दस से 15 पंचायतों का भार था। जिले में सचिवों की तैनाती के लिए पंचायत विभाग की ओर से शासन स्तर पर पत्राचार किया गया।
विज्ञापन

इसके लिए वर्ष 2018 में 21 सचिवों की मांग भेजी गई। अब शासन से जिले के लिए 19 नए सचिवोें को भेजा गया है। इसमें 10 अनारक्षित, पांच एससी-एसटी और चार पिछड़ा वर्ग से आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें अब तक 15 लोगों की आमद हो चुकी है। 19 सचिवों के आने से अब पंचायतों के कार्यों को गति मिल सकेगी। यही नहीं कई पंचायतों के भार से परेशान सचिवों को भी काफी राहत मिलेगी। जिला पंचायत राज अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि 19 सचिव मिले हैं। इनकी जल्द ही तैनाती की जाएगी। जिले में 75 सचिवों की जरूरत है। 19 नए आने से संख्या 50 हो गई है। प्रशिक्षण के बाद उनकी ब्लॉकों में तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed