फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मनाया गया होला महल्ला, दीवान सजा

गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मनाया गया होला महल्ला, दीवान सजा

Sun, 24 Mar 2019 09:58 PM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Sun, 24 Mar 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में मनाया गया होला महल्ला, दीवान सजा
पूरनपुर। होली के उपलक्ष्य में नगर के गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में दो दिवसीय होला महल्ला मनाया गया। इस दौरान दीवान सजाया गया और गुरु की महिमा का बखान किया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम में शनिवार शाम को छह बजे से रात और रविवार सुबह से अपराह्न तक दीवान सजा। अमृतसर दरबार साहिब से आए रागी हरपिंदर सिंह, गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के फतेह सिंह, बंगला साहिब दिल्ली से आए हजूरी रागी अमनदीप सिंह, शीशगढ़ से आए रजिंदर सिंह ने कीर्तन कर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथावाचक राजिंदर सिंह और जसपाल सिंह ने गुरुगोविंद सिंह के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला और गुरु की महिमा का बखान कर उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा के प्रधान बलजीत सिंह खैरा, कुलवंत सिंह, मास्टर गुरदयाल सिंह, हरविंदर सिंह सन्नी, मोना सिंह, मनजिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, बाबा मान सिंह आदि प्रमुख लोग थे। इस दौरान गुरु का लंगर भी चला।
विज्ञापन


सती मठिया परिसर में हुआ होली मिलन मेला
पूरनपुर। नगर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार में सती की मठिया पर शनिवार देरशाम तक परंपरागत ढंग से मेला लगा। हवन, पूजन और गोष्ठी के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि होली प्रेम और भाईचारा का पर्व है। एक-दूसरे से गले मिलने पर प्रसन्नता का अनुभव होता है। गोष्ठी में सती मठिया और रामलीला मेला की बाउंड्री कराने का भी मामला उठा। राजेश्वर मिश्र, गुरभाग सिंह, महेश मिश्रा, महेंद्र मिश्र, राजेंद्र आर्य, कैलाश गुप्ता, निरंकार पांडेय, अंशु गुप्ता आदि ने विचार रखे। राम अवतार शर्मा, दिनेश वर्मा, विकास आर्य ने अपनी रचनाएं पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed