{"_id":"5baa34b7867a557eaa4de3f6","slug":"181537881271-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिव्यांगों को सहूलियत, मिलेंगे स्मार्ट कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिव्यांगों को सहूलियत, मिलेंगे स्मार्ट कार्ड
Updated Tue, 25 Sep 2018 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अच्छी खबर
दिव्यांगों को सहूलियत, मिलेंगे स्मार्ट कार्ड
दिव्यांग घर बैठे ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। दिव्यांगों के लिए अच्छी खबर है। अब घर बैठे ही प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दिव्यांग आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले सभी दिव्यांगों को दिव्यांग स्मार्ट कार्ड दिए जाएंगे। बार-बार दिव्यांगों को स्मार्ट कार्ड के लिए सीएमओ कार्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मोबाइल से भी दिव्यांग अपना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद आवेदक के पास मेसेज आएगा। उसमें मेडिकल टेस्ट का दिन और तारीख लिखी होगी। निर्धारित तिथि को पहुंचकर दिव्यांग अपनी मेडिकल जांच कराएंगे और इसके बाद स्मार्ट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में दिव्यांगों को काफी सहूलियत हो जाएगी।
जिले में करीब 22 विकलांग हैं। इनमें करीब पांच हजार बच्चे शामिल हैं। प्रत्येक सोमवार को सीएमओ कार्यलय में दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए जाते हैं। पहले दिव्यांग को स्वयं कार्यालय में आकर फार्म भरना पड़ता था लेकिन अब इस प्रक्रिया में शासन स्तर से बदलाव किया गया है। दिव्यांगजन घर बैठे ही मोबाइल से भी अपना फार्म ऑनलाइन भर सकते हैं। इसके बाद निर्धारित तिथि को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर मेडिकल जांच कराने के बाद स्मार्ट कार्ड दे दिया जाएगा। दिव्यांग सशक्तिरण अधिकारी केपी सिंह ने बताया कि दिव्यांग स्मार्ट कार्ड के एक बार खो जाने पर विभाग की वेबसाइट पर कार्ड का नंबर डालकर दोबारा से निकलवाया जा सकता है।