फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मोहल्ला औरंगाबाद के लोगों का प्रदर्शन

मोहल्ला औरंगाबाद के लोगों का प्रदर्शन

Mon, 29 Jan 2018 12:28 AM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला औरंगाबाद के लोगों का  प्रदर्शन
खेकड़ा (बागपत)।
विज्ञापन

विद्युत निगम द्वारा बढ़ाई विद्युत दरों के विरोध में नगर के लोगों ने प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार एवं विद्युत निगम से बढ़ी दरों को वापस लेने की मांग की। साथ ही कहा यदि शीघ्र मांग नहीं मानी गई तो लोग मजबूर होकर आंदोलन शुरू करेंगे।

विद्युत निगम एवं प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई विद्युत दरों को लेकर उपभोक्ताओं में आक्रोश है। रविवार को नगर के मोहल्ला औरंगाबाद में बढ़ी दरों को लेकर उपभोक्ता एकत्र हुए। वहां उन्होंने प्रदर्शन कर कहा सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण लोग पहले से ही बढ़ती महंगाई से परेशान हैं और अब जल्द ही विद्युत दरों में बढ़ोतरी कर सरकार एवं निगम ने लोगों को मुश्किल में डाल दिया है। आम आदमी बढ़ी दरों से खासे परेशान हैं। उन्होंने कहा सपा सरकार के कार्यकाल में उपभोक्ताओं के मीटर बदल नई कंपनी के मीटर लगवाए गए, जो अत्यधिक तेज चलते हैं। मकान में आपूर्ति बंद करने के बाद भी मीटर के चलने से रीडिंग आती है। इनको भी बदलवाया जाए, यदि मांग नहीं मानी तो आंदोलन करेंगे। इसमें बह्म सिंह, नरेश शर्मा, जयपाल धामा, ओमबीर धामा, ओमप्रकाश शर्मा, विनोद शर्मा, राधे शर्मा, विरेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed