फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   DM trapped in the jam, then the action took off the traffic police

जाम में फंसीं डीएम तो कार्रवाई को उतरी ट्रैफिक पुलिस

Wed, 25 Oct 2017 11:41 PM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 25 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
DM trapped in the jam, then the action took off the traffic police
पब्लिक के दर्द को अनदेखा करने वाली पुलिस गांधी स्टेडियम रोड पर डीएम के जाम में फंसते ही अचानक सक्रिय हो गई। डीएम के नाराजगी जताने के बाद टीएसआई ने रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों का जमकर चालान किया। इस दौरान कई वाहन स्वामियों से जुर्माना भी वसूला गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर को जीजीआईसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर डीएम शीतल वर्मा वापस जा रहीं थी। गांधी स्टेडियम रोड पर पूर्व की भांति बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम लग गया। इसमें डीएम का काफिला भी जाम के झाम में फंस गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी हालात सामान्य न होने और ट्रैफिक पुलिस के नदारद होने पर डीएम ने बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ जाम खुलवाया, बल्कि लंबे समय से नजर अंदाज की जा रही समस्या के समाधान में भी जुट गई। टीएसआई दुर्गा सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को उठाना शुरू कर दिया। इसमें दुपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बाद में चालान व जुर्माना वसूलने के बाद उनको छोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed