{"_id":"59f0c9cf4f1c1b71548b9108","slug":"181508952527-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम में फंसीं डीएम तो कार्रवाई को उतरी ट्रैफिक पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम में फंसीं डीएम तो कार्रवाई को उतरी ट्रैफिक पुलिस
पीलीभीत
Updated Wed, 25 Oct 2017 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पब्लिक के दर्द को अनदेखा करने वाली पुलिस गांधी स्टेडियम रोड पर डीएम के जाम में फंसते ही अचानक सक्रिय हो गई। डीएम के नाराजगी जताने के बाद टीएसआई ने रोड पर बेतरतीब खड़े वाहनों का जमकर चालान किया। इस दौरान कई वाहन स्वामियों से जुर्माना भी वसूला गया।
बुधवार दोपहर को जीजीआईसी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होकर डीएम शीतल वर्मा वापस जा रहीं थी। गांधी स्टेडियम रोड पर पूर्व की भांति बेतरतीब खड़े वाहनों की वजह से जाम लग गया। इसमें डीएम का काफिला भी जाम के झाम में फंस गया। कुछ देर इंतजार करने के बाद भी हालात सामान्य न होने और ट्रैफिक पुलिस के नदारद होने पर डीएम ने बदहाल व्यवस्था पर नाराजगी जताई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने न सिर्फ जाम खुलवाया, बल्कि लंबे समय से नजर अंदाज की जा रही समस्या के समाधान में भी जुट गई। टीएसआई दुर्गा सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों को उठाना शुरू कर दिया। इसमें दुपहिया से लेकर चार पहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की गई। बाद में चालान व जुर्माना वसूलने के बाद उनको छोड़ा गया।