{"_id":"59e0bccb4f1c1b8e698b59b3","slug":"181507900619-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्तशिल्पी पहचान पत्र से देश में कहीं भी पा सकेंगे रोजगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्तशिल्पी पहचान पत्र से देश में कहीं भी पा सकेंगे रोजगार
Updated Fri, 13 Oct 2017 07:05 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधोटांडा (पीलीभीत)। केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय की ओर से कलीनगर में हुए हस्तकला सहयोग शिविर में हस्त शिल्पियों को प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, आम आदमी बीमा योजना आदि के बारे में विस्तार से बताया गया। हस्तकला विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर इलियास ने हस्त शिल्पियों को पहचान पत्र भी बांटे। बताया कि इस पहचान पत्र से हस्त शिल्पी देश में कहीं भी रोजगार पा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में शुक्रवार को कस्बा कलीनगर में हस्तकला विभाग के तत्वावधान में आयोजित हुए हस्तकला सहयोग शिविर की अध्यक्षता विधायक बाबूराम पासवान ने की। शिविर में हस्त शिल्पियों को पहचान पत्र वितरण, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना, आम आदमी बीमा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। हस्तकला विभाग के असिस्टेंट डायरेक्टर इलियास खान ने कहा कि हस्तकला के कारीगरों को उनके हुनर को बढ़ावा देने के लिए पहचान पत्र दिए जा रहे हैं। एसडीएम कलीनगर सूरज यादव ने कार्यक्रम को सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल के बाद हस्त शिल्पियों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उनके काम की पहचान मिलने के बाद वह स्वतंत्र होकर अपने काम को अंजाम दे सकेंगे। विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि केंद्र सरकार की इस पहल के बाद गरीब तबके के हस्त शिल्पियों को अपने हुनर से रोजगार का अवसर प्राप्त हो सकेगा और विभाग द्वारा वितरित किए जा रहे पहचान पत्रों से देश में कहीं भी रोजगार मिल जाएगा।
इस दौरान हस्त शिल्पियों को पहचान पत्र भी बांटे गए। इस मौके पर हैंड क्राफ्ट प्रमोशन गोपेश कुमार मौर्य, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर खुर्शीद आलम, हरिराम राजपूत, चेयरमैन सुनील कटियार, अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन