फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   ई टेंडरिंग की लेटलतीफी से हो रहा मछलियों का अवैध शिकार

ई टेंडरिंग की लेटलतीफी से हो रहा मछलियों का अवैध शिकार

Fri, 13 Oct 2017 06:59 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
ई टेंडरिंग की लेटलतीफी से हो रहा मछलियों का अवैध शिकार
माधोटांडा। शारदा सागर डैम से मछलियों का अवैध शिकार विभाग के कर्मचारी और अधिकारी नहीं रोक पा रहे हैं। पेट्रोलिंग की व्यवस्था न होने और ई-टेंडरिंग प्रक्रिया की लेटलतीफी से शिकारियों की बल्ले-बल्ले है। जबकि ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया अगस्त माह तक पूरी हो जानी चाहिए थी।
विज्ञापन
यह पहला मौका हैं जब 22 किमी लंबे शारदा डैम में मछली पकड़ने का ठेका अभी तक नहीं हो सका है। जबकि यह ठेका हर साल सवा करोड़ रुपये सालाना से अधिक नीलामी बोली पर छूटता था। यह ठेका तीन साल के लिए होता था। इसलिए ठेकेदार को हर साल नीलामी की रकम का दस प्रतिशत अधिक जमा करना पड़ता था और साथ ही मछली का बच्चा भी हर साल छोड़ना पड़ता था। इस वर्ष मत्स्य निगम द्वारा मछली नीलामी की ई-टेंडरिंग व्यवस्था की लेटलतीफी के कारण ठेका अभी तक नहीं हो सका है। जलाशय प्रभारी श्यामलाल बताते हैं कि ई टेंडरिंग की कार्रवाई के लिए नीलामी की फाइल शासन स्तर पर भेजी जा चुकी है, लेकिन अभी तक कोई आदेश न मिलने के कारण ठेका नहीं हो सका।
विज्ञापन
जहां बंगाली कालोनियों के शिकारी सांठगांठ कर धंधे को अंजाम देने में जुटे हैं, वहीं एक कालोनी शारदा डैम के 18 से 22 किलोमीटर के मध्य बस गई है। कालोनी के शिकारी छोटी-छोटी नावों से मछली शिकार को अंजाम दे रहे हैं। यहां मत्स्य निगम की कोई भी टीम तैनात नहीं है, जो पेट्रोलिंग कर अवैध शिकार को रोक सके। मत्स्य निगम के जलाशय प्रभारी श्यामलाल यहां तैनात हैं। उन्होंने बताया कि मछली का शिकार रोकने के लिए जब डैम में मछली का नीलामी ठेका हो जाता था, तो ठेकादार के सुरक्षाकर्मी अवैध शिकार रोकने को नाव से पेट्रोलिंग करते थे, लेकिन अब ई टेंडरिंग की समस्या हल न होने के चलते ठेका नहीं हो सका। बताते हैं कि मारी गई मछलियां रोजाना उत्तराखंड समेत अन्य नगरों में सप्लाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed