फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   18 new cases of covid reported in pilibhit

Coronavirus: बरतें सावधानी, तेजी से फैला रहा कोरोना संक्रमण; पीलीभीत में एक दिन में 18 नए मरीज मिले

Wed, 19 Apr 2023 08:42 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 19 Apr 2023 08:42 AM IST
सार

जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 25 दिन में कोरोना के 104 मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है। 

विज्ञापन
18 new cases of covid reported in pilibhit
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पीलीभीत में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार देर शाम आई रिपोर्ट में 18 नए मामलों की पुष्टि हुई है। चौथी लहर में मिले मरीजों की संख्या 104 हो गई है, जिसमें फिलहाल 65 सक्रिय मरीज है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में पूरनपुर, अमरिया, बिलसंडा बीसलपुर के संक्रमित शामिल है।

विज्ञापन


जिले में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 25 दिन में कोरोना के 104 मामले सामने आ चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद सीएमओ ने सोमवार को पत्र जारी कर सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, अस्पतालों, स्कूल कॉलेजों के अलावा रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए हैं। आमजन को भी सतर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन


जनपद में चौथी लहर के बाद दिसंबर माह में पहला मामला सामने आया था। जनवरी माह से हालात कुछ सामान्य हुए, लेकिन मार्च माह में स्थिति फिर बिगड़ने लगी थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो 25 मार्च से लेकर 18 अप्रैल तक जनपद में कोरोना के 104 केस सामने आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से तेजी से बढ़े मामले 

बीते एक सप्ताह से कोरोना संक्रमितों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। 12 अप्रैल को 14 मामले सामने आए थे। इसके बाद 14 अप्रैल को 18 नए मामले सामने आने के बाद संख्या बढ़ गई थी। एक दिन पूर्व सोमवार को भी कोरोना के 20 मामले दर्ज किए गए। जनपद में कोरोना के लगातार बढ़ रहे मामलों के बाद सीएमओ की ओर से गंभीरता बरती जाने लगी। अभी तक सामने आए मामलों में बीसलपुर, अमरिया और पूरनपुर में सर्वाधिक मामले दर्ज किए गए हैं।

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने को लिखा पत्र

जनपद में लगातार बिगड़ रहे हालात को देखते हुए सीएमओ ने सोमवार को पत्र जारी किया है। जिसमें कोविड प्रोटोकॉल के मद्देनजर बचाव और रोकथाम के लिए सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूल, कॉलेजों, चिकित्सालय, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों, बाजार और मंडी समेत भीड़ वाले इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ माॅस्क का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

अप्रैल से यह रहे कोरोना के हालात

1 अप्रैल -3
2 अप्रैल -2
4 अप्रैल -3
5 अप्रैल -4
8 अप्रैल -5
10 अप्रैल -4
12 अप्रैल -5
13 अप्रैल -5
14 अप्रैल -18
16 अप्रैल -3
17 अप्रैल -20
18 अप्रैल-18

सीएमओ डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। पत्र जारी कर कोविड प्रोटोकॉल का पालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed