{"_id":"65aad17002ed1f8b5a052344","slug":"173-youth-got-jobs-in-employment-fair-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-10984-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: रोजगार मेले में 173 युवाओं को मिली नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: रोजगार मेले में 173 युवाओं को मिली नौकरी
विज्ञापन
पूरनपुर में आयोजित रोजगार मेला में विधायक ने बांटे नियुक्ति पत्र-संवाद
पूरनपुर। विकास खंड परिसर में कौशल विकास मिशन, जिला सेवायोजन कार्यालय और राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के सहयोग से शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 14 कंपनियों की ओर से 173 युवाओं को नौकरी दी गई। विधायक बाबूराम पासवान ने नियुक्ति पत्र बांटे।
पं. दीनदयाल ग्रामीण कौशल योजना के तहत जिले के ब्लॉक मुख्यालयों पर रोजगार मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को पूरनपुर ब्लाॅक परिसर में मेला लगाया गया। इसमें 14 कंपनियों के प्रतिनिधि बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लेने पहुंचे। 362 युवाओं ने साक्षात्कार में भाग लिया। इनमें से 173 को नौकरी दी गई। मेले में कौशल विकास मिशन के जिला समन्वयक शरद चंद्र सागरवाल, अजीत सिंह, पंकज यादव, जिला कौशल प्रबंधक मीरा देवी, राजेंद्र सिंह, पारुल चौधरी, फोरमैन अनुज सिंह, प्लेसमेंट प्रभारी तोताराम आदि मौजूद रहे। शनिवार को बरखेड़ा ब्लॉक का रोजगार मेला राजकीय आईटीआई परिसर में लगेगा।
इन कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे मेले में
जेएनएस इंस्टूमेंट्स लि., जय भारत मारुति कंपनी, पीई प्राइवेट लिमटेड, एसकेआर ग्रुप डिक्शन, हाईयर प्राइवेट लिमटेड, एलआईसी ऑफ इंडिया, जीआईवी इंटरनेशनल सर्विस प्राइवेट लिमटेड, क्यूस ग्रुप लिमटेड, ब्राइट फ्यूचर, एडीईको इंडिया प्राइवेट लिमटेड, बोनी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमटेड, टीमएचआर, एक्सप्लोरि टूडे प्राइवेट लिमटेड।
विज्ञापन
15 से 40 हजार रुपये पगार तक की मिली नौकरी
रोजगार मेले में कंपनियों ने कंप्यूटर ऑपरेटर, ट्रेनिंग, प्रोडेक्शन, एजेंट, ड्राइवर, हेल्पर, इलेक्ट्रीशियन के लिए इंटरव्यू लिए। इसमें आईटीआई, टाइपिंग योग्यता वाले युवकों को दिल्ली में कंप्यूटर ऑपरेटर की 15 से 18 हजार रुपये मासिक, प्रोडक्शन में 10वीं, 12वीं पास और आईटीआई डिप्लोमा धारक युवकों को नोएडा में 12500 से 13 हजार रुपये मानदेय, ड्राइवर, हेल्पर और ग्रेजुएट पास युवकों को दिल्ली में 40 हजार रुपये मासिक, इलेक्ट्रीशियन को आईटीआई डिप्लोमा वाले युवकों को बरेली में 16 से 22 हजार रुपये मासिक पर नियुक्ति मिली है।