{"_id":"59a1d4ae4f1c1b83108b4ac8","slug":"171503777966-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमो का आयोजन
Updated Sun, 27 Aug 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर के सीताराम मंदिर, बालाजी मंदिर एवं अर्वाचीन स्कूल में चल रहे गणेश महोत्सव में श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना कर धर्म लाभ उठाया।
नगर स्थित सीताराम मंदिर में गणेश महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन भगवान श्री गणेश का गंगाजल, पंचामृत एवं ध्रत, शहद से स्नान कराया। भगवान गणेश की प्रतिमा पर भक्तों ने दुग्ध से स्द्राभिषेक कर आशीर्वाद लिया। पंडित यज्ञेश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान को जनऊ, वस्त्र,श्रंगार से सुशोभित कराया। साथ ही रात्रि के समय भजन सम्राट देवेंद्र दीक्षित व गायिका मानवी द्वारा प्रस्तुत भक्ति मय संगीत भजनों पर श्रद्धालु झूमे। अनीता शर्मा, श्वेता शर्मा, राजेंद्र गोस्वामी, मास्टर जयबीर सिंह, देवेश कौशिक, विपिन शर्मा, संजय वर्मा, प्रवीन शर्मा, अंकुर गौड़, राजेश वर्मा, हरिओम शर्मा, सचिन गुप्ता, सन्नी, डॉ. योगेश कौशिक, नीतिश, प्रिंस, देवेंद्र गोस्वामी आदि रहे।
अर्वाचीन हाईस्कूल में भक्तों ने भगवान गणेश के लंबोदर रूप की विशेष पूजा अर्चना की। पंडित पीयूष शुक्ला ने भगवा गणेश को गंगाजल एवं दूध से स्नान कराया। बाद में प्रसाद वितरण किया। प्रदीप धामा, नितिन जैन, अतुल रूहैला, अंकित कुमार, प्रवीन यादव, वैभव जैन, उमेश शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, साधना शर्मा, अर्चना पांचाल, पारूल सोनी, प्रज्ञ शर्मा, गार्गी, ओमवती आदि रहे। बालाजी मंदिर में कार्यक्रम के दूसरे दिन भक्तों ने भगवान गणेश की विशेष पूजा अर्चना के साथ ही धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसमें पंडित विपिन शास्त्री, राजू गुप्ता, संदीप गुप्ता, विशाल धामा एडवोकेट, विपुल गुप्ता आदि रहे।