{"_id":"598328be4f1c1b615e8b45a7","slug":"171501767870-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र पहुंचे स्कूल, अधिकारियों ने ली राहत की सांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र पहुंचे स्कूल, अधिकारियों ने ली राहत की सांस
Updated Thu, 03 Aug 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। समायोजन रद्द होने के खिलाफ आठ दिन से आंदोलन कर रहे शिक्षामित्र बृहस्पतिवार को स्कूल पहुंचे। परिषदीय स्कूलों में शिक्षण व्यवस्था सुचारु होने से शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
सुप्रीम कोर्ट द्वारा समायोजन निरस्त करने के फैसले के बाद सहायक अध्यापक पद से हटाए गए शिक्षामित्रों ने जिला मुख्यालय पर 26 जुलाई से धरना प्रदर्शन व भूखहड़ताल शुरू की थी। जिसके चलते जिले में करीब सौ से अधिक परिषदीय विद्यालय बंद हो गए थे। मंगलवार को मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद प्रांतीय पदाधिकारियों के निर्देश के बाद जिले के आंदोलनरत शिक्षामित्रों ने बुधवार को आंदोलन स्थगित कर दिया था। बीएसए डॉ. इंद्रजीत प्रजापति ने शिक्षामित्रों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए थे। बृहस्पतिवार को अधिकांश शिक्षामित्रों ने स्कूलों में पहुंचकर शिक्षण कार्य शुरू कर दिया। बंद पड़े स्कूलों के ताले खुलने से अभिभावकों में खुशी देखी गई। आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष महेंद्रपाल वर्मा ने बताया कि दो- चार स्कूलों में कुछ शिक्षकों द्वारा शिक्षामित्रों को उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करने से रोका गया। इस मामले से बीएसए को अवगत कराया जाएगा।