फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   यह कैसी सख्ती, दूने दाम में बिक रहा कटरुआ

यह कैसी सख्ती, दूने दाम में बिक रहा कटरुआ

Sun, 09 Jul 2017 05:59 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 05:59 PM IST
विज्ञापन
यह कैसी सख्ती, दूने दाम में बिक रहा कटरुआ
पूरनपुर (पीलीभीत)। टाइगर रिजर्व जंगल से कटरुआ और धरती के फूल लाकर बाजार में बिक्री करने का धंधा नहीं रुक रहा है। जंगल से लाकर इसे खुलेआम बाजार में बेचे जाने से टाइगर रिजर्व प्रशासन और सामाजिक वानिकी विभाग के अफसरों कर्मचारियों की कार्यप्रणाली पर सवालिया खड़े कर दिये हैं। ऐसा इस लिए भी है क्योंकि वन महकमे के अधिकारी मात्र एक दिन दस लोगों से जुर्माना वसूल कर शांत हो गए हैं। इस कार्रवाई के बाद कटरुआ और धरती के फूल बिकना तो बंद हुए नहीं बल्कि दाम दो गुने हो गए हैं।
विज्ञापन

जिले में बाघों के हमलों में हो रही मौत को लेकर अपनी खामी छिपाने के लिए टाइगर रिजर्व प्रशासन का कहना था कि ग्रामीण लकड़ी, धरती फूल और कटरुआ के लालच में जंगल जाते हैं जहां उन्हें बाघ हमला कर अपना शिकार बना रहा है। इसे रोकने के लिए वन विभाग ने तीन दिन पहले डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने अपनी टीम व पुलिस के साथ छापामारी की। कार्रवाई से कटरुआ और धरती के फूल की बिक्री कर रहे दस लोगों को कटरुआ और धरती के फूल के साथ गिरफ्तार कर जुर्माना भी वसूला। इसके बाद सामाजिक वानिकी के अफसर शांत बैठ गए। डिप्टी रेंजर आरिफ जमाल ने बताया कि टाइगर रिजर्व क्षेत्र में किसी को घुसने की अनुमति नहीं है। कटरुआ और धरती के फूल लोग जंगल से लाकर बिक्री कर रहे हैं। शीघ्र ही फिर छापामारी कर कटरुआ और धरती के फूल बिक्री करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

00000
सूचना पर गायब हो जाते हैं विक्रेता
पूरनपुर। एक बार छापा मार कार्रवाई के बाद रविवार को सामाजिक वानिकी की टीम ने स्टेशन चौराहा के समीप कटरुआ और धरती के फूल बिक्री की सूचना पर छापा मारा लेकिन छापा की सूचना पहले ही मिल जाने से आरोपी गायब हो गए। टीम के जाने के बाद फिर कटरुआ और धरती के फूलों की बिक्री शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed