{"_id":"5bf062f1bdec2269436ba461","slug":"161542480625-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामने बाघ देख बाइक सवार का छूटा पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सामने बाघ देख बाइक सवार का छूटा पसीना
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरिया (पीलीभीत)। जंगल से दूर आबादी क्षेत्र में एक बार फिर बाघ ने मौजूदगी का अहसास कराया है। खेत पर काम निपटाकर बाइक से घर जा रहे मजदूर की बाइक के सामने बाघ आया, तो उसके पसीने छूट गए। बाघ के वापस खेत की तरफ जाने पर मजदूर ने फार्म हाउस पहुंच इसकी जानकारी दी तो गांव में दहशत फैल गई। उधर विभाग की लापरवाही की बात करें तो सूचना मिलने के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा।
तहसील क्षेत्र के गजरौला गांव निवासी पूर्व ब्लॉक प्रमुख श्रवण दत्त सिंह ने बताया शनिवार को उनके खेत पर गेहूं की बुवाई कराई जा रही थी। सुबह करीब दस बजे काम निपटाकर उनका ड्राइवर/मजदूर जावेद अंसारी बाइक से फार्म हाउस आ रहे थे। इस बीच रास्ते में एक गन्ने के खेत से बाघ निकला और सड़क पर आ गया। करीब दस मीटर की दूरी पर बाघ को देख जावेद के पसीने छूट गए। तत्काल बाइक रोक बंद कर ली और पीछे की तरफ हो गए। चंद मिनट ठहरने के बाद बाघ वापस खेत की ओर चला गया। इसके बाद वह बाइक से फार्म हाउस पहुंचे और लोगों को इसकी जानकारी दी। बाघ की चहलकदमी का पता लगते ही काफी लोग जमा हो गए। इसके बाद लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई। काफी इंतजार के बाद भी कोई वनकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसको लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व भी बाघ पड़ोसी गांव रसूला खलीनवादा निवासी हरजीत सिंह के पालतू कुत्ते को निवाला बना चुका है।