फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   The Walking Tiger Walk in the Wise and Neuria Area

गढ़ा और न्यूरिया क्षेत्र में दिखी बाघ की चहलकदमी

Wed, 11 Oct 2017 12:14 AM IST
पीलीभीत
पीलीभीत Updated Wed, 11 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
The Walking Tiger Walk in the Wise and Neuria Area
जंगल से सटे क्षेत्रों में बाघ की चहलकदमी बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सुबह न्यूरिया थाना क्षेत्र के खरौसा गांव में बाघ की चहल-कदमी देखी गई। सूचना पर डीएफओ टीम के साथ पहुंचे। उधर सोमवार शाम माला क्षेत्र में गढ़ा के निकट बाघ की चहल-कदमी की सूचना पर रेंजर ने हाथी से गश्त की।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव खरौसा निवासी लालमन मंगलवार को सुबह मजूदरों के साथ गन्ने की बुवाई करने अपने खेत पर गया था। खेत से कुछ पहले उन्हें बाघ चहल-कदमी करते दिखा। बाघ को देख लालमन और मजदूरों ने शोर मचाया। इस पर बाघ पड़ोस में ही लालमन के गन्ने के खेत में चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर डीएफओ टाइगर रिजर्व कैलाश प्रकाश, सामाजिक वानिकी आदर्श कुमार, वन दरोगा नवनीत यादव, अंकित कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने खेत का निरीक्षण किया। इसमें बाघ के पदचिह्न मिले। डीएफओ ने क्षेत्र में कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्टाफ तैनात कर गांव वालों से भी सतर्क रहने की अपील की है। उधर दोपहर को अलीगंज और बिहारीपुर क्षेत्र में भी बाघ दिखने की सूचना पर वन विभाग की टीम पहुंची लेकिन कुछ नहीं मिला। इधर गजरौला क्षेत्र में माला रेंज की गढ़ा बीट के निकट बाघिन के दो शावकों की चहलकदमी जारी है। सोमवार शाम को इसकी सूचना मिलने पर रेंजर डीके श्रीवास्तव ने डिप्टी रेंजर वजीर के साथ हाथी पर बैठकर जंगल से सटे क्षेत्र में गश्त की। वन विभाग के अफसरों का कहना है कि बाघ की सूचना पर सर्च अभियान जाररी है, ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed