फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   बिजली चोरी पकडने को शहर में छापेमारी, हड़कंप

बिजली चोरी पकडने को शहर में छापेमारी, हड़कंप

Sat, 01 Jul 2017 07:59 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
बिजली चोरी पकडने को शहर में छापेमारी, हड़कंप

विज्ञापन
पीलीभीत। शासन के निर्देश पर बिजली विभाग की 15 टीमों ने बिजली चोरी पकड़ने के लिए शहर में एक साथ छापामारी की। इस दौरान चार सौ कनेक्शन चेक किए गए। जिसमें 32 घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। जिनके खिलाफ विभागीय अफसर कार्रवाई करने में जुट गए हैं। विद्युत विभाग की बड़े स्तर पर कार्रवाई को लेकर शहर में हड़कंप मचा रहा।

शनिवार सुबह अधीक्षक अभियंता की अगुवाई में बिजली विभाग की 15 टीमें बनाकर क्षेत्रवार शहर में छापामारी कराई गई। टीम में तीन अधिशासी अभियंता, सात एसडीओ 12 जेई शामिल किए गए। इसके बाद पहले दिन उन ढाई हजार कनेक्शन धारकों को टारगेट किया गया। जिनके बिजली बिल 50 यूनिट से अधिक नहीं आ रहे। इसकी सूची तैयार करने के बाद सुबह से ही बिजली विभाग की टीमें छापामार कार्रवाई में जुट गई। पॉश बल्लभ नगर कॉलोनी, आवास विकास, साहूकारा, दुर्गाप्रसाद, पकड़िया, रूपपुर, भूरे खां, कबीर खां, बाग गुलशेर खां, तखान आदि इलाकों में विद्युत टीम ने चिह्नित किए गए उपभोक्ताओं के घर चेकिंग की और मीटर में गड़बड़ी से लेकर कटिया डालकर बिजली प्रयोग को चेक किया। कई स्थानों पर लोग टीम से उलझते रहे, लेकिन सख्ती के आगे एक न चली। अधिशासी अभियंता रणजीत चौधरी ने बताया कि चिह्नित किए गए ढाई हजार कनेक्शन में पहले दिन चार सौ को चेक कर लिया गया है। इसमें 32 स्थानों पर बिजली चोरी मिली। पांच लोगों ने इसको लेकर जुर्माना अदा कर दिया। बकाया 27 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed