फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   गाम पंचायतों में चेक के जरिये भुगतान की व्यवस्था होगी बंद

ग्राम पंचायतों में चेक के जरिये भुगतान की व्यवस्था होगी बंद

Sat, 13 Jul 2019 02:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
गाम पंचायतों में चेक के जरिये भुगतान की व्यवस्था होगी बंद
पीलीभीत। अगले माह से ग्राम पंचायतों में डिजीटल सिग्नेचर (ऑनलाइन) से भुगतान शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भुगतान में पारदर्शिता लाने के लिए 15 अगस्त से पीएफएमएस लागू करने का आदेश दिया है। इसके लागू होते ही चेक से भुगतान की व्यवस्था समाप्त कर दी जाएगी।
विज्ञापन

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार की ओर से प्रत्येक जनपद की पेयजल ,सीवरेज, स्ट्रीट लाइट आदि व्यवस्थाओं के लिए 14वें और राज्य वित्त के माध्यम से भारीभरकम धनराशि देती है। मौजूदा समय में इसके जरिये जो पैसा खर्च किया जाता है उसका भुगतान एकांउटपेयी चेक के माध्यम से होता है। चेक पर प्रधान और सचिव के हस्ताक्षर होते हैं। चेक के जरिये फर्जी भुगतान करने की शिकायतें केंद्र सरकार तक पहुंचीं तो इसपर लगाम लगाने और पारदर्शिता लाने के लिए ऑनलाइन भुगतान को पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम व्यवस्था शुरू की गई। सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 अगस्त तक सभी ग्राम पंचायतों में पीएफएमएस लागू करने के आदेश दिए हैं। सीएम के आदेश के बाद पंचायती राज विभाग के अफसर अलर्ट हो गए हैं। निदेशक ने पत्र जारी करते हुए निर्देश दिए हैं कि पिछले वित्तीय वर्ष 2018-2019 की सभी ग्राम पंचायतों की वार्षिक पुस्तिका दिनांक 30 जुलाई तक हरहाल में बंद कर दें। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि ग्राम पंचायतों के डोंगल बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। शासन की नई व्यवस्था से काफी पारदर्शिता आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed