{"_id":"5cf019a2bdec22077441500e","slug":"155923912120-pilibhit-news85","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलते मिले, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के चलते मिले, नोटिस जारी
विज्ञापन
पीलीभीत। अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ धरपकड़ अभियान बृृहस्पतिवार को शुरू कर दिया गया। डीआईओएस संतप्रकाश ने शहर के तीन कोचिंग सेंटरों पर छाप मारा। उपाधि कॉलेज के समीप नवनिर्माण कोचिंग पर चेकिंग की। कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण चलता पाया। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी नहीं पाए गए। डीआईओएस ने कोचिंग संचालक को तत्काल कोचिंग सेंटर का पंजीकरण कराने की हिदायत दी। स्टेडियम रोड स्थित द्रोणाचार्य कोचिंग सेंटर बंद पाया गया। महेंद्र कोचिंग सेंटर पर छापा मारा। यहां भी सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं पाए गए। निरीक्षण के बाद डीआईओएस ने बताया कि तीनों कोचिंग सेंटरों को नोटिस भेजा गया है। एक कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण चलता मिला। संचालक को पंजीकरण कराने का कहा गया। शेष सभी को सुरक्षा के मानक पूरे करते हुए अग्निशमन अधिकारी से प्राप्त एनओसी की छायाप्रति उपलब्ध कराने का कहा गया है।
छह नोडल अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी
सूरत के कोचिंग सेंटर में हुए हादसे के बाद जिले में अपंजीकृत और बगैर मानकों के कोचिंग सेंटरों के खिलाफ अभियान चलाने को खाका तैयार कर लिया गया। डीआईओएस ने अभियान को लेकर राजकीय कॉलेजों के छह प्रधानाचार्यों को बतौर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी हैं।
गुजरात के सूरत में हुए हादसे के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली प्रदीप कुमार ने डीआईओएस को अभियान चलाकर अवैध कोचिंग सेंटरों की धरपकड़ करने के निर्देश दिए थे। जेडी के निर्देशानुसार डीआईओएस संत प्रकाश ने जिले भर में अभियान चलाने को खाका तैयार कर लिया। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर राजकीय इंटर कॉलेज के छह प्रधानाचार्यों को बतौर नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डीसी गंगवार, जीजीआईसी पूरनपुर की प्रधानाचार्य जायदा खातून, जीजीआई बिलसंडा के प्रधानाचार्य के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शर्मा, जीआईसी अमरिया के प्रधानाचार्य मोहम्मद उस्मान, जीआईसी न्यूरिया के प्रधानाचार्य राजेंद्र सक्सेना और जीआईसी पौंटाकलां के प्रधानाचार्य अजय कुमार सक्सेना को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इन सभी को दो दिन के भीतर निरीक्षण कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।