{"_id":"5bafd43f867a557f365c348e","slug":"151538249791-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई कर्मियों और सभासदों के बीच विवाद बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई कर्मियों और सभासदों के बीच विवाद बढ़ा
Updated Sun, 30 Sep 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)। नगर के पाठशाला बस स्टैंड पर गंदगी से अटे नाले की सफाई को लेकर सफाईकर्मियों और सभासदों के बीच शनिवार को विवाद हो गया। सभासद पूर्व प्रस्तावित धरने पर बैठने पहुंचे तो सफाईकर्मी महिलाएं आकर सफाई करने लगी। महिलाओं का आरोप है कि सभासदों ने उन पर अभद्र टिप्पणी की, जाति सूचक शब्द कहे और उनकी वीडियो बनाई। उन्होंने ईओ को लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की और कार्रवाई न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी। उधर सभासदों ने आरोपों को गलत बताते हुए उनके धरने से परेशान तत्वों का षड्यंत्र बताया है।
पाठशाला बस स्टैंड पर लम्बे समय से नाला अटा पड़ा है। उसकी बदबू से दुकानदार व यात्री बेहद परेशान हैं। पालिका सभासदों ने कई बार इसकी सफाई के लिए अधिकारियों को अवगत कराया था। लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार सुबह सभासदों ने उक्त स्थल पर धरना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर नगर पालिका प्रशासन ने दोपहर में वहां महिला सफाईकर्मियों को सफाई के लिए भेज दिया। जहां सभासदों व महिला सफाईकर्मियों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद महिला सफाईकर्मियों ने ईओ निहारिका चौहान व नगर पालिका चेयरमैन संगीता धामा को लिखित शिकायत कर बताया कि वे पाठशाला पर सफाई कर रही थी, तो वहां मौजूद सभासदों ने उनको अपशब्द कहे और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। सफाई करती महिलाओं के भद़दे वीडियो बनाए। सफाईकर्मियों ने नगर पालिका परिसर में धरना देकर चेतावनी दी कि मामले में कार्रवाई नही होती तो सभी सफाईकर्मी काम बंद कर अनिश्चित हड़ताल पर चले जाएंगे।
उधर सभासदों ने आरोपों को झूठा करार देते हुए कहा कि जनता की सुविधा के लिए वह धरना दे रहे थे। जनहित के कार्यों को उठाने से परेशान कुछ लोग ऐसे झूठे आरोप लगवा रहे हैं। वे उच्चाधिकारियों को सच से अवगत कराएंगे। बहराल पूरे प्रकरण से पहले ही साफ सफाई की कमी झेल रहे नगर में हालात ओर खराब होने के आसार बन गए हैं।