{"_id":"59a2c59a4f1c1b16348b47ea","slug":"151503839642-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघ के हमले से घायल नेतराम की अस्पताल से हुई छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघ के हमले से घायल नेतराम की अस्पताल से हुई छुट्टी
Updated Sun, 27 Aug 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बाघ केे हमले में घायल हुए नेतराम को प्रशासन ने बरेली से रेफर कराकर केजीएमसी लखनऊ भेजा था। आपरेशन के बाद उसके स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। अस्पताल से छुट्टी कराकर नेतराम अपने गांव बांग्ला पहुंच गए।
18 अगस्त को शाम माला रेंज में लकड़ी बीनते समय पीलीभीत निवासी रामचंद्र को बाघ ने हमला कर मार डाला था। इसके बाद उनकी तलाश में वनकर्मियों के साथ गांव बांग्ला निवासी नेतराम रामचंद्र को खोजने जंगल में गए थे। इस दौरान झाड़ी में छिपे बैठे बाघ ने नेतराम पर हमला कर दिया था जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। थे। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने उनकी स्थिति को देखते हुए बरेली रेफर कर दिया था लेकिन बरेली में उनके इलाज पर ध्यान देकर निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। अमर उजाला ने 20 अगस्त के अंक में इसको प्रमुखता से प्रकाशित किया है। खबर का संज्ञान लेकर वनसंरक्षक वीके सिंह ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद बरेली के सीएमओ ने नेतराम को बेहतर इलाज के लिए लखनऊ केजीएमसी रेफर कराया। लखनऊ में नेतराम के चेहरे व हाथ का आपरेशन किया गया जो सफलता रहा। करीब पांच दिन बाद नेतराम की अस्पताल से छुट्टी कर दी गई जिसपर वह शनिवार दोपहर बाद वह अपने गांव पहुंचे। हालांकि नेतराम अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं लेकिन स्थिति पहले से काफी बेहतर है। रविवार सुबह डिप्टी रेंजर महेश चंद्र ने गांव पहुंचकर उनका हाल जाना।