{"_id":"598480394f1c1bb3258b45b1","slug":"151501855801-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पीलीभीत में महिलाओं के चोटी काटे जाने की दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पीलीभीत में महिलाओं के चोटी काटे जाने की दहशत
Updated Fri, 04 Aug 2017 07:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली से शुरू हुई महिलाओं की चोटी काटे जाने की दहशत बरेली मंडल में दस्तक देने के बाद अब पीलीभीत तक आ गई है। मोहल्ला मोहम्मद फारूख की एक महिला की चोटी काटे जाने की चर्चा शुक्रवार को काफी तेज रही। इसके अलावा शिवनगर कॉलोनी में भी महिला की चोटी काटे जाने की अफवाह रही।
शुक्रवार दोपहर शहर के एक निजी अस्पताल में काम करने वाली मोहल्ला मोहम्मद फारूख की निवासी एक महिला की चोटी काटे जाने की चर्चा तेजी से फैल गई। बताया गया कि महिला अपने बेटे के साथ सो रही थी। सुबह जागी तो उसकी चोटी आगे से कटी हुई मिली। उधर इसी महिला के सब्जी मंडी में खरीदारी करते वक्त चोटी काटने की बात भी उड़ती रही। इसको लेकर खुफिया विभाग की टीम भी जानकारी करने में जुटी रही। उधर मोहल्ले के लोग इसको पूरी तरह से अफवाह करार देते रहे। अमर उजाला की टीम इसकी जानकारी करने मोहल्ले में गई तो वहां मौजूद लोगों ने इसको पूरी तरह से अफवाह करार दिया। उधर महिला के साथ काम करने वाले अस्पताल के कर्मचारियों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं थी। उधर शिवनगर कॉलोनी की एक महिला को लेकर भी अफवाहें जारी रही। सच भले सामने न आ सका हो, लेकिन महिलाएं खासा भयभीत दिखाई दी।