फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   151 couples in the city, 141 in Bisalpur and Bilsanda tied the knot

Pilibhit News: शहर में 151, बीसलपुर और बिलसंडा में 141 जोड़े बंधे शादी के बंधन में

Sat, 10 Dec 2022 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Dec 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
151 couples in the city, 141 in Bisalpur and Bilsanda tied the knot
बीसलपुर ब्लॉक परिसर के वैवाहिक समारोह में मौजूद नवदंपती।
शहर में ड्रमंड इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम, ललौरीखेड़ा, मरौरी और अमरिया क्षेत्र से आए थे जोड़े
विज्ञापन

पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को ड्रमंड इंटर कॉलेज मैदान में वैवाहिक समारोह का आयोजन किया गया। यहां 151 जोड़े विवाह के बंधन में बंधे। इसके अलावा बीसलपुर में 141 जोड़ों का विवाह कराया गया। विधि विधान से विवाह होने के बाद नव दंपती को उपहार देकर विदा किया गया।
सामूहिक विवाह को लेकर बीते कई दिनों से समाज कल्याण विभाग में पात्रों का पंजीकरण हो रहा था। चार दिसंबर तक 180 लोगों का पंजीकरण किया गया था। शहर में समारोह के लिए ड्रमंड इंटर कॉलेज के मैदान में बृहस्पतिवार से प्रशासन की ओर से तैयारी चल रहीं थीं। शुक्रवार को यहां सामूहिक विवाह कराया गया। गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विवाह के लिए पहुंचे 151 जोड़ों का गायत्री परिवार की ओर से विधि विधान के साथ विवाह कराया गया। इसमें एक जोड़े का निकाह कराया गया। कार्यक्रम में गन्ना राज्यमंत्री के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, ललौरीखेड़ा ब्लॉक प्रमुख, मरौरी ब्लॉक प्रमुख, सीडीओ सहित कई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन वर्मा ने बताया सामूहिक विवाह में 151 जोड़े ललोरीखेड़ा, मरौरी और अमरिया ब्लॉक से आए थे।
विज्ञापन

बीसलपुर। समारोह में बीसलपुर ग्रामीण क्षेत्र के 56, नगर क्षेत्र के दो और बिलसंडा क्षेत्र के 80 जोड़ों का विवाह हुआ। इस समारोह में 159 पंजीकरण हुए थे। 21 जोड़े नहीं आए। वैवाहिक कार्यक्रम गायत्री परिवार के टोली नायक सत्यपाल यादव और उनकी संस्था के कार्यकर्ताओं ने विधि विधान से कराया। विवाह के बाद नवदंपतियों को समाज कल्याण विभाग द्वारा उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री रामसरन वर्मा, विधायक विवेक वर्मा, ब्लॉक प्रमुख अशोक शर्मा और बीडीओ वेदप्रकाश ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया। व्यवस्था में ब्लॉक , समाज कल्याण विभाग और नगर पालिका के कर्मचारी पूरे समय लगे रहे। बारातियों को भोजन के पैकेट भी दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed