फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   15 out of 49 complaints were resolved on the spot

डीएम ने सुनी शिकायतें, पंद्रह का मौके पर ही किया निस्तारण

Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
15 out of 49 complaints were resolved on the spot
पूरनपुर में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनते डीएम पुलकित खरे। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। पूरनपुर तहसील में शनिवार को डीएम पुलकित खरे की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान 49 फरियादियों ने अपनी समस्याएं डीएम को सुनाई। 15 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बाकी के लिए संबंधित विभागों को भेेजा गया।
विज्ञापन

ज्यादातर शिकायतें भूमि, राशन कार्ड, विरासत संबंधी थी। डीएम ने बाकी शिकायतों को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि दोनों पक्षों से बात करके और मौका मुआयना करके शिकायतों का निस्तारण कराएं और उसकी रिपोर्ट दें। राजस्व संबंधी मामलों में जहां पछ पुलिस प्रशासन की आवश्यकता हो तो वहां पुलिस को साथ लेकर मौके पर निस्तारण कराया जाए। इस दौरान एसपी दिनेश कुमार पी, सीएमओ आलोक शर्मा, जिला विकास अधिकारी हवलदार सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कलीनगर में 12 शिकायतें मिलीं
कलीनगर। तहसील परिसर में शनिवार को नवागत एसडीएम शिखा शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित तहसील समाधान दिवस में 12 फरियादी शिकायतों लेकर पहुंचे। इसमें सिर्फ दो का ही निस्तारण हो सका। अन्य शिकायतों के लिए एसडीएम ने संबंधित कर्मचारियों को जल्द ही निस्तारण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। इस मौके पर तहसीलदार जनार्दन, इंस्पेक्टर सुरेंद्र पाल सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

अमरिया में एक भी एक का भी निस्तारण नहीं
अमरिया। तहसील सभागार में एडीएम संदीप यादव की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 9 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। इस दौरान सीओ लल्लन सिंह, तहसीलदार अशोक कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

41 शिकायतकर्ताओं को लौटना पड़ा मायूस
बीसलपुर। एसडीएम आरके राजवंशी की अध्यक्षता में तहसील सभागार में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 45 शिकायतें पहुंची। इसमें सिर्फ चार का समाधान हो सका। बाकी शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed