{"_id":"5936a5db4f1c1b6f168b45a2","slug":"149675364211-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजेंद्र नगराध्यक्ष व पवन बने नगर सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजेंद्र नगराध्यक्ष व पवन बने नगर सचिव
Updated Tue, 06 Jun 2017 06:23 PM IST
विज्ञापन
पीलीभीत। अखिल भारतीय मैथिल विश्वकर्मा कर्मकार महासभा की बैठक हुई। इसमें में नगर कार्यकारिणी का भी गठन किया गया। राजेंद्र शर्मा नगराध्यक्ष व पवन शर्मा को सचिव बनाया गया।
विनायक बिहार कॉलोनी स्थित महासभा के जिला अध्यक्ष प्रीतम शर्मा के आवास पर बैठक हुई। इसमें मैथिल विश्वकर्मा समाज को मिलकर संगठित रहकर समाज को शिक्षित करने व उत्थान के लिए चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज को संगठित होकर रहना होगा। इससे हमारे समाज को भी एक पहचान मिले। बैठक में नगर कार्यकारिणी का भी सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें नगराध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, नगर उपाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, सुनील शर्मा, गौरव झा, नगर सचिव पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी देवेश कुमार मनोनीत किए गए। बैठक में संरक्षक ओम प्रकाश शर्मा, जिला सचिव मंगेश कुमार, डॉ. राजेश शर्मा, हरीराम शर्मा, डॉ. कैलाश चंद, सतीश शर्मा, पवन, जितेंद्र, जगदीश समेत तमाम लोग मौजूद रहे।