फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   राजीव गांधी की प्रतिमा तोडने पर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

राजीव गांधी की प्रतिमा तोडने पर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

Mon, 05 Jun 2017 06:27 PM IST
Updated Mon, 05 Jun 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी की प्रतिमा तोडने पर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
पीलीभीत। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा तोड़ने के विरोध में कांग्रेसियों ने जुलूस निकाला और राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। कांग्रेसियों ने भाजपा पर भय का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया।

जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता नकटदाना चौराहे पर एकत्र हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। कलेक्ट्रेट में हुई सभा में जिलाध्यक्ष ने कहा कि देश की आजादी से लेकर इसके विकास में नेहरू गांधी परिवार का योगदान अविस्मरणीय है। लेकिन नाथूराम गोडसे की सोच रखने वाली भाजपा इस देश और प्रदेश को तोड़ने में लगी है। मिर्जापुर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा तोड़ना इसका सबूत है। उन्होंने कहा केंद्र के बाद प्रदेश में भाजपा सरकार बनने पर अराजकता बढ़ रही है। लोगों में भय है और अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। सभा के बाद कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। जुलूस और ज्ञापन सौंपने वालों मेें वासुदेव ठाकुर, असलम अंसारी, यासीन खा, अमृतपाल सिंह, आजम खान, रोहित सिंह, मुनेंद्र पाल सक्सेना, इमरान अंसारी, प्रेमपाल, सुरेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed