{"_id":"59a41cb64f1c1bb3018b4574","slug":"141503927478-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर जुटे शिक्षक व प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय पर जुटे शिक्षक व प्रेरक
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मान्यता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के शिक्षकों ने लंबित मांगों को लेकर बीएसए कार्यालय परिसर में धरना दिया। शिक्षकों ने बीएसए को ज्ञापन सौंपकर मांगों का निस्तारण कराने की मांग की। वहीं लोक शिक्षा केंद्रों पर तैनात प्रेरकों ने डेढ़ साल से मानदेय न मिलने के विरोध में प्रदर्शन कर बीएसए कार्यालय में ज्ञापन सौंपा।
00
शिक्षकों ने बीएसए कार्यालय में दिया धरना
सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सोमवार को कई शिक्षक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां शिक्षकों ने लंबित मांगों का निस्तारण न होने के विरोध में नारेबाजी कर धरना दिया। इस दौरान शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन बीएसए को सौंपा। ज्ञापन में सभी मान्यता प्राप्त स्थाई विद्यालयों को अनुदानित कराने, अप्रैल 2005 से पूर्व नियुक्त हुए अनुदानित विद्यालयों के शिक्षकों व कर्मचारियों पर पुरानी पेंशन योजना लागू कराने, अल्पवेतनभोगी परिचारकों को ग्रेच्युटी का लाभ देने, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों के लिपिकों को ग्रेड पे 1900 के स्थान पर दो हजार देने, पुनरीक्षित वेतन संरचना में सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों के वेतन निर्धारण का विभागीय आदेश निर्गत करने आदि की मांग की गई। धरना देने वालों में जिलाध्यक्ष भद्रपाल गंगवार, सत्यवीर सिंह, जगदीश श्रीवास्तव, रामपाल सिंह, तिलकराम गंगवार, अरुण कुमार सहगल, देेवेंद्र पाल समेत कई शिक्षक शामिल रहे।
00
डेढ़ साल से वेतन न मिलने पर प्रेरकों ने प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
आदर्श लोक शिक्षा प्रेरक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले सोमवार को जिले के कई प्रेरक बीएसए कार्यालय परिसर में एकत्र हुए। यहां प्रेरकों ने डेढ़ साल से मानदेय न मिलने के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी प्रेरकों का कहना था कि विभाग प्रेरकों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। लंबे अरसे से मानदेय न देकर सभी का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान प्रेरकों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन बीएसए कार्यालय में सौंपा और बकाया मानदेय का भुगतान व नवीनीकरण कराने की मांग की। इससे पूर्व प्रेरकों की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न मांगों को लेकर लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन को लेकर चार सितंबर को लखनऊ रवाना होने का निर्णय लिया गया। प्रदर्शनए करने वालों में जिलाध्यक्ष हरिनंदन गंगवार, जिला उपाध्यक्ष नरेश गंगवार, महेश गंगवार, ढाकनलाल, विजयकीर्ति, सुमनलता, बलराम अवस्थी, महेंद्र कुमार, सत्यपाल यादव आदि प्रेरक शामिल रहे।