फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   14 officers arrive late, five are absent

14 अफसर देर से पहुंचे, पांच रहे गैरहाजिर 

Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
ब्यूरो /पीलीभीत Updated Tue, 18 Apr 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
 डीएम मासूम अली सरवर की अध्यक्षता में हुए तहसील दिवस में 14 अफसर निर्धारित समय से देरी से पहुंच, जबकि पांच अफसर गैरहाजिर रहे। डीएम ने इसे गंभीरता से लेकर लापरवाह अफसरों का स्पष्टीकरण तलब किया है। स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने पर लापरवाह अफसरों का वेतन काटा जाएगा। तहसील दिवस में पहुंचे डीएम ने हाजिरी रजिस्टर तलब किया। उस समय तहसील दिवस में उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, सहायक निबंधक मत्स्य, अधिशासी अभियंता नलकूप, अधिशासी अभियंता बिजली, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, एई आरईएस, एसआई शैलेंद्र सिंह, एक्सियन बाढ़, एआरटीओ, एसडीओ वन, जिला युवा कल्याण अधिकारी, आरआई जिला पंचायत, डीपीआरओ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण गैरहाजिर पाए गए। उपस्थित रजिस्टर एसडीएम ने सीन कर दिया। इसके बाद कुछ अफसर तहसील दिवस पहुंचे, लेकिन डीपीआरओ, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण तहसील दिवस में नहीं पहुंचे। डीएम ने तहसील दिवस में अफसरों को समय से कार्यालयों में बैठकर फरियादी को सुनने और उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। ताकि फरियादियों को अफसरों के चक्कर न काटना पड़ा। गैरहाजिर अफसरों को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। एसडीएम ने बताया कि तहसील दिवस में नगर पालिका के लेखाकार गैरहाजिर रहे। डीएम ने बगैर बताए तहसील दिवस से गायब रहने पर उनका वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed