{"_id":"5ba9344c867a55013856a8a4","slug":"131537815628-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फार्मासिस्ट के सहारे हैं छह होम्योपैथिक अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फार्मासिस्ट के सहारे हैं छह होम्योपैथिक अस्पताल
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
24 पीबीटीपी 13
एक फार्मासिस्ट के सहारे हैं छह होम्योपैथिक अस्पताल
समस्या जानकर भी आंख बंद करें हैं अधिकारी
अमर उजाला ब्यूरो
बीसलपुर। स्टाफ की भारी कमी होने के कारण तहसील क्षेत्र के चारों राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल पिछले काफी समय से बंद पड़े हैं। एक फार्मासिस्ट इस तहसील क्षेत्र के चारों अस्पतालों समेत छह अस्पतालों का चार्ज संभाले हुए हैं, जिससे सभी अस्पतालों की व्यवस्था भंग है।
बताते चलें कि इस तहसील क्षेत्र में बीसलपुर नगर, खनंका, मुडिय़ा न्यूरानपुर और सिधौंरा खरगपुर में राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल हैं। मानक के अनुरूप इन अस्पतालों में चिकित्साधिकारी, फार्मासिस्ट, बार्ड ब्याय, चौकीदार, चपरासी और स्वीपर समेत छह छह लोगों का स्टाफ होना चाहिए लेकिन इन चारों अस्पतालों में स्टाफ के नाम पर एक एक कर्मचारी भी नहीं है। विभागीय अधिकारियों ने इन अस्पतालों का संचालन कागजों में दिखाने के हिसाब से राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल कनाकोर के फार्मासिस्ट राहुल कुमार को इन चारों अस्पतालों का अतिरिक्त कार्यभार दे रखा है। राहुल के पास राजकीय होम्योपैथिक अस्पताल अमरिया का भी चार्ज है। इस प्रकार एक कर्मचारी के पास छह अस्पतालों का चार्ज है। यह कर्मचारी सप्ताह में सभी अस्पतालों में एक एक दिन जाता है। सभी अस्पताल हफ्ते में पांच दिन बंद रहते हैं जिससे मरीजों को काफी दिक्कत होती है। विभागीय उच्चाधिकारी सब कुछ जानते हुए भी इस ओर से नजर फेरे हुए हैं। विभागीय अनदेखी के चलते यह विपरीत हालात भविष्य में कब तक बने रहेंगे, कुछ कहा नहीं जा सकता है। हालांकि कई प्रमुख लोगों ने विभाग और प्रशासन के अधिकारियों का ध्यान कई बार आकर्षित कराया लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई, जिससे लोगों में रोष है।
विभाग के पास डाक्टरों और फार्मासिस्टों की काफी कमी है। तभी यह परिस्थितियां बनी हुई हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों और फार्मासिस्टों की उपलब्धता होते ही इन सभी अस्पतालों में मानक के अनुरूप स्टाफ तैनात कर दिया जाएगा। डॉ. नेहा अग्रवाल, जिला होम्योपैथिक अधिकारी