{"_id":"5a259ef54f1c1bd1408baf55","slug":"131512414965-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएम डिग्री कॉलेज में पुलिस सुरक्षा गोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएम डिग्री कॉलेज में पुलिस सुरक्षा गोष्ठी आयोजित
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
सोमवार को एमएम डिग्री कॉलेज में पुलिस सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया । इसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी संजीव सुमन एवं थानाध्यक्ष एसपी सिंह ने कहा वर्तमान समय में छात्राओं को आगे बढ़ने एवं आत्म निर्भर बनने के लिए सरकार ने कई योजनाएं चला रही। पुलिस छात्राओं की सुरक्षा के लिए पूरी तरह तत्पर है। यदि कॉलेज आते जाते समय अथवा घर के आस पास कोई भी मनचला उन्हें परेशान करता है, तो तुरंत गोपनीय ढंग से पुलिस को संबंधित मनचले के बारे में सूचना दें। छात्रा का नाम गोपनीय रखा जाएगा और मनचले के खिलाफ तुरंत कार्रवाई होगी। पुलिस मनचलों के खिलाफ व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है। छात्राओं को सीओ ने हेल्प लाइन मोबाइल नंबर भी दिए। इन पर वह किसी भी समय संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।