{"_id":"59a321a84f1c1b89548b4755","slug":"131503863208-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खिलाडियो के चयन के लिये हुआ ट्रायल।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खिलाडियो के चयन के लिये हुआ ट्रायल।
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
स्कूल क्रिकेट फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में छह से आठ सितंबर तक दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए यूपी जोन टू टीम बनाने के लिए रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम खेकड़ा में समन्वयक जितेंद्र कौशिक की देखरेख में ट्रायल का आयोजन किया। उन्होंने बताया जल्द ही चयनित खिलाड़ियों के नामों की घोषणा होगी। इसमें बारह वर्ष तक के खिलाड़ियों ने ही भाग लिया। दिल्ली में होने वाली इस प्रतियोगिता में यूपी जोन टू के अलावा तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, झारखंड, बिहार, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर आदि प्रदेशों की टीमें भाग लेंगी। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता अनुज उज्ज्वल, बागपत क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश शर्मा, सचिव जितेंद्र कौशिक, कुलदीप ठाकुर, पुष्पेंद्र धामा, साहिल, जतिन, फुरकान आदि रहे।