{"_id":"66dcc47b6c0e27bf8f0c9c95","slug":"122-out-of-146-complainants-returned-disappointed-from-the-sampoorna-samadhan-diwas-pilibhit-news-c-121-1-pbt1009-122139-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस से मायूस लौटे 146 में से 122 फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: संपूर्ण समाधान दिवस से मायूस लौटे 146 में से 122 फरियादी
विज्ञापन
रामऔतार।
पीलीभीत। जनपद की समस्त तहसीलों में शनिवार को हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 146 फरियादियों में से 122 को मायूस होकर लौटना पड़ा। कलीनगर में डीएम संजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुए समाधान दिवस में भी 28 में से 12 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका।
संपूर्ण समाधान दिवस के जरिये परेशान लोगों की समस्या के निस्तारण को लेकर शासन की ओर से सख्त आदेश दिए गए हैं, लेकिन अफसरों की उदासीनता के चलते समस्याओं का समय से हल नहीं हो पा रहा है। लोगों को बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भी समस्याओं के निस्तारण की गति धीमी रही। कलीनगर तहसील में डीएम संजय कुमार सिंह और एसपी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 28 में से 12 शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
विज्ञापन
हालांकि अन्य शिकायतों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित विभागों के अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम आशुतोष गुप्ता, बीएसए अमित कुमार सिंह समेत अफसर मौजूद रहे।
इसके अलावा तहसील सदर में एडीएम एफआर रितु पुनिया की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 42 शिकायतें प्राप्त हुईं, लेकिन मौके पर सिर्फ छह शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। अधिक फरियादियों को मायूस होकर लौटना पड़ा।
--
बीसलपुर में 48 में से चार शिकायतों का हुआ निस्तारण
बीसलपुर। एडीएम न्यायिक अजीत परेश की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 48 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से चार शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण हो सका। शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसडीएम महिपाल सिंह समेत अफसर मौजूद रहे। संवाद
000
पूरनपुर में भी 24 में महज दो का ही हल
पूरनपुर। तहसील सभागार में शनिवार को एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस हुआ। इसमें 24 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं। जिसमे दो शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। अन्य शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया।
000
अमरिया में चार में किसी समस्या का समाधान नहीं
अमरिया। अमरिया तहसील में एसडीएम अजीत प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में चार शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से किसी शिकायत का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शिकायत कर्ता मायूस होकर लौटे।
000
बोले फरियादी
राजस्व कर्मियों ने जीवित को दर्शा दिया मृत
वर्ष 2022 में राजस्व कर्मचारियों ने उन्हें अभिलेखों में मृत दर्शाकर ढाई एकड़ जमीन उनके पुत्रों के नाम दर्ज कर दी। जानकारी होने पर कई बार अधिकारियों और समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका।
- महेंद्र पाल गंगवार, बेनीपुर, बीसलपुर
--
नहीं मिल पा रही वृद्धावस्था पेंशन
वर्ष 2015 में पति की मौत हो गई थी। उसके बाद से वह पेंशन के लिए चक्कर लगा रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कई बार संपूर्ण समाधान दिवस में भी प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं।
- सफिया बेगम, बीसलपुर
-
गांव में पानी निकास को डाले गए पाइप के बंद होने से जलभराव की समस्या है। कई बार अफसरों से शिकायत कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की, लेकिन निस्तारण नहीं हो सका।
- रामऔतार, सेहरामऊ उत्तरी
-
गांव में सार्वजनिक रास्ते पर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने निकास बंद कर दिया। इससे लोगों को खेतों में आवागमन में असुविधा होती है। कई बार अफसरों से शिकायत की गई। अब संपूर्ण समाधान दिवस में आकर शिकायत की है।
- कामता प्रसाद, पड़रिया