फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   माधोटांडा में 15 हजार की आबादी पी रही है दूषित पानी

माधोटांडा में 15 हजार की आबादी पी रही है दूषित पानी

Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
माधोटांडा में 15 हजार की आबादी पी रही है दूषित पानी
24 पीबीटीपी 23, 24
विज्ञापन



माधोटांडा में 15 हजार की आबादी पी रही है दूषित पानी
जलनिगम ने छह साल से साफ नहीं कराया ओवरहेड टैंक
अमर उजाला ब्यूरो
माधोटांडा (पीलीभीत)। जिले में चल रहे वायरल के प्रकोप के बावजूद जल निगम गंभीर नहीं है। कस्बानुमा बड़ी ग्राम पंचायत के निवासियों को शुद्ध पेयजल देने को बने ओवरहेड की जल निगम ने पिछले छह साल से सफाई ही नहीं कराई है। ऐसे में यहां के लोग दूषित पानी पीने को मजबूर हैं।
करीब 15 हजार आबादी वाले इस कस्बे में शुद्ध पेयजल मुहैया कराने को एक ओवरहेड टैंक स्थापित है। इसी के माध्यम से कस्बावासियों को पानी की सप्लाई की जा रही है, लेकिन अशुद्ध पानी ही लोगों को बीमार बना रहा है। वजह यह है कि जल निगम द्वारा पिछले छह साल से इस ओवरहेड टैंक की सफाई ही नहीं कराई गई। ऐसे में लोगों को सप्लाई किया जा रहा दूषित पानी ही पीना पड़ रहा है। क्षेत्र में फैले वायरल के प्रकोप के बावजूद पानी में ब्लीचिंग पाउडर भी नहीं मिलाया जा रहा है। दूषित पानी पीकर लोग पेट समेत अन्य बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। इस मामले में न तो जल निगम और न ही ग्राम पंचायत गंभीर है।
विज्ञापन

00
संक्रामक रोगों की आशंका में शुरू कराई सफाई
जिले में फैल रहे संक्रामक रोगों को देखते हुए ग्राम पंचायत द्वारा कस्बे के कुछ स्थानों पर साफ-सफाई शुरू कराई गई है। ग्राम पंचायत द्वारा मुख्य मार्ग व उसके आसपास क्षेत्र में सफाई कराई जा रही है। सड़कों के किनारे पड़े घूरे को भी जेसीबी मशीन की मदद से हटवा दिया गया। ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि योगेश्वर सिंह ने बताया कि संक्रामक रोगों को देखते हुए कस्बे में सफाई कराई जा रही है। कस्बे में जिन स्थानों पर सड़कें व नालियां क्षतिग्रस्त हैं, उनको दिवाली से पूर्व ही दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
24 पीबीटीपी 25
डॉ. नाहिद वर्ष 2005 से चला रहे सफाई अभियान
कस्बा निवासी डॉ. नाहिद खान वर्ष 2005 से ही स्वच्छता की अलख जगाते आ रहे हैं। रोज सुबह उठकर अपने आवास व उसके आसपास क्षेत्र में झाड़ू लगाना डॉ. नाहिद की दिनचर्या में शुमार है। इतना ही नहीं वे लोगों द्वारा जहां तहां फेंके गए कूड़े को भी उठाकर निर्धारित स्थान पर ले जाकर डालते हैं। यह दीगर बात है कि उनकी बरसों की इस मुहिम में वे आज भी अकेले ही डटे हैं।

00
वर्जन
जिले में फैल रहे संक्रामक रोगों की आशंका पर ग्राम पंचायत में सफाई शुरू कराई गई है। वाटर टैंक की सफाई व जर्जर पाइप लाइन को लेकर संबंधित विभाग व तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिए जा चुके हैं, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कस्बे में जो सड़कें व नालियां टूटी फूटी हैं उन्हें दिवाली से पूर्व ही दुरुस्त कराया जाएगा। - किरण सिंह, ग्राम प्रधान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed