{"_id":"5b699ee94f1c1bb8538b75b8","slug":"121533648617-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिए गए पांच शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में अटैच कर दिए गए पांच शिक्षक
Updated Tue, 07 Aug 2018 07:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय मेें अटैच कर दिए गए पांच शिक्षक
एक अनुदेशक, चार चतुर्थश्रेणी कर्मचारी पहले ही चल रहे संबद्ध
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। शासनादेश का हवाला देकर शिक्षकों की संबद्धता को गलत मानते हुए खंड शिक्षाधिकारी ने इसको समाप्त कर शिक्षकों को मूल तैनाती के स्कूलों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए थे। आदेश जारी किए 15 दिन बीते थे कि अब खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में ही पांच शिक्षकों को संबद्ध कर दिया गया है। यहां एक अनुदेशक, चार चतुर्थश्रेणी कर्मचारी पहले ही संबद्ध चल रहे हैं। मामला शिक्षा विभाग में खासा चर्चा का विषय बना हुआ है।
स्कूलों में शिक्षण कार्य प्रभावित न हो, इसको देखते हुए करीब 15 दिन पहले खंड शिक्षाधिकारी लक्ष्मीनरायन ने पहले संकुल प्रभारियों को पत्र जारी कर शिक्षकों की संबद्धता समाप्त होने का हवाला देते हुए शिक्षकों की संबद्धता समाप्त कर उनको मूल तैनाती वाले स्कूलों मेें भेजने के निर्देश दिए थे। खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय में तीन लिपिकों में सरिता प्रजापति, महेश पासवान, फरजाना बेगम की तैनाती है। इसके बाद भी सेवानिवृृत शिक्षकों के पेंशन प्रपत्रों की जांच कर अभिलेख जिला मुख्यालय नहीं भेजे जा रहे है। इससे सेवानिवृत शिक्षकों को पुनरीक्षित पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। खुद के जारी किए गए आदेश को ही धता बताते हुए शिक्षकों को कार्यालय से सम्बद्ध करने की बात सामने आने पर मामला चर्चाओं में आ गया है।
000
सेवानिवृत शिक्षकों के प्रपत्रों की जांच के लिए शिक्षकों को कार्यालय से सम्बद्ध किया गया है। ताकि उनसे काम लेकर सेवानिवृत शिक्षकों को शीघ्र पुनरीक्षित पेंशन का लाभ दिया जा सके।
विज्ञापन
लक्ष्मीनरायन, खंड शिक्षा अधिकारी