{"_id":"5b43a7034f1c1b9d468b5913","slug":"121531160323-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापे में बिकते मिले एक्सपारी बिस्कुट, नमकीन के पैकेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापे में बिकते मिले एक्सपारी बिस्कुट, नमकीन के पैकेट
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छापे में बिकते मिले एक्सपारी बिस्कुट, नमकीन के पैकेट
पैकेटों को कराया नष्ट, दुकानदार को जारी होगा नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
पूरनपुर। चंदिया हजारा में नकली कोल्ड ड्रिंक बिक्री की शिकायत पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी राममिलन राना ने सोमवार को छापामारी की। जांच में नकली कोल्ड ड्रिंक तो बिकती नहीं मिली, लेकिन एक किराना की दुकान पर एक्सपायरी बिस्कुट और नमकीन के पैकेट बिक्री होते पाए गए। जिनको नष्ट करवा दिया गया। किराना व्यापारी पर खाद्य सुरक्षा का लाइसेंस भी नहीं मिला। अब किराना व्यापारी को नोटिस जारी कर उसका स्पष्टीकरण तलब किया जाएगा।
छापामार कार्रवाई को लेकर चंदिया हजारा के दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। रविवार को बाजार में एक दुकान पर बिक्री हो रही कोल्ड ड्रिंक को लेकर दो लोगों में विवाद पर मारपीट हुई थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई थी। सोमवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने छापेमार कार्रवाई के बाद बताया कि कई दुकानों पर कोल्ड ड्रिंक की जांच की गई। जांच में नकली कोल्ड ड्रिंक की बिक्री होती नहीं मिली। उन्होंने बताया कि बाजार में कोल्ड ड्रिंक का नया ब्रांड आने पर कुछ लोग उसे नकली समझ रहे थे। उन्होंने बताया कि गांव के रंजन सरकार के किराना की दुकान में एक्सपायरी नमकीन और बिस्कुट के पैकेट बिक्री होते मिले। जिनको नष्ट करवा दिया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग का लाइसेंस न होने, एक्सपायरी नमकीन और बिस्कुट बिक्री करने के मामले में रंजन सरकार को नोटिस जारी किया जाएगा।