{"_id":"5b4268264f1c1b78468b56ca","slug":"121531078694-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
नगर में चरमराई सफाई और बिजली व्यवस्था को लेकर नगर पालिका के सभासदों ने बैठक की। साथ ही सात दिन में समस्याओं का निदान नहीं होने पर सामूहिक रुप से इस्तीफा देने की चेतावनी दी।
रविवार को शाम चार बजे नगर के मोहल्ला रामपुर में सभासद तारा रानी के आवास पर पालिका के सभासदों की बैठक हुई। इसमें सभासदों ने कहा कि खेकड़ा नगर में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। गली मोहल्लों एवं मुख्य मार्गों पर गंदगी के अंबार लगे हैं। इस कारण लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। साथ ही बिजली एवं पानी का भी बुरा हाल है। पूर्व में भी सभासद समस्याओं के निदान न होने को लेकर पालिका में सामूहिक इस्तीफा देने पहुंचे थे। तब एसडीएम ने मौके पर पहुंच सभासदों को समस्याओं का निदान कराने का आश्वासन दिया था। इसके बाद सभासदों ने एक माह के लिए इस्तीफे रोक लिए थे, लेकिन अभी तक समस्याओं का निदान नहीं हो सका। साथ ही उन्नीस जनवरी को हुए प्रस्तावों के अनुमोदन कराने एवं सफाई कर्मियों के नये टेंडर न छोड़ जाने पर भी नाराजगी जताई।
रविवार को बैठक कर सभासदों ने कहा कि उपजिलाधिकारी ने उन्हें गुमराह किया है। समस्याएं अभी भी जस की तस बनी है। उन्होंने सात दिन में समस्याओं का निदान न होने पर सामूहिक इस्तीफा देने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता राजेंद्र यादव एवं संचालन सुधीर धामा एडवोकेट ने किया। इसमें महक सिंह, नजीर अहमद, शकील, नरेंद्र कुमार, राकेश धामा, अनिल कुमार, संदीप कुमार, राजीव गोयल, राजबीर सिंह, कविता देवी, शिक्षा देवी, सुशीला देवी, रमजानी, शहनाज, तारा देवी आदि रहे। दूसरी तरफ उपजिलाधिकारी आशीष कुमार ने कहा सभासदों एवं नगर पालिका पक्ष को सुनकर ही समस्याओं का निदान कराया जाएगा।
विज्ञापन
कर्मचारी पर अभद्रता करने का आरोप लगाया
खेकड़ा (बागपत)।
खेकड़ा में सभासदों ने बैठक कर नगर पालिका के एक कर्मचारी पर कार्य न करने एवं अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया। सभासदों ने एसडीएम से मामले की जांच कराकर उक्त कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने एवं उसका यहां से तबादला कराने की मांग की। इस दौरान सभासद सुधीर धामा, महक सिह, राकेश धामा, राजेंद्र यादव, नरेंद्र कुमार, अनिल कुमार, संदीप कुमार, नजीर अहमद, शहनाज, शिक्षा देवी, सुशीला देवी आदि रहे।