फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   डीएम के दिए आदेश पर जांच करने से एडीओ का इनकार

डीएम के दिए आदेश पर जांच करने से एडीओ का इनकार

Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 09:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम के दिए आदेश पर जांच करने से एडीओ का इनकार
डीएम के दिए आदेश पर जांच करने से एडीओ का इंकार
विज्ञापन

सचिव और प्रधान के बचाव में उतरे, बोले, नहीं करूंगा जांच
भ्रष्टाचार का आरोप लगने पर डीएम के आदेश पर डीपीआरओ ने सौंपी थी जिम्मेदारी

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। अपात्रों को आवास देकर उनका हक छीनने के मामले में डीएम के आदेश पर दी गई जांच से एडीओ पंचायत ने किनारा कर लिया है। सचिव और प्रधान के बचाव में उतरे एडीओ पंचायत बोले इस प्रकरण की जांच नहीं करूंगा। मामला मरौरी विकास खंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत जमुनिया का है।

यहां के निवासी बिहारीलाल, सुखलाल, सुंदरलाल आदि की शिकायत पर अपात्रों को आवास आवंटित करने के मामले में डीएम के आदेश पर पिछले महीने डीपीआरओ ने जांच मरौरी ब्लॉक के एडीओ पंचायत नंदराम को सौंपते हुए 12 फरवरी की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन एडीओ पंचायत की लापरवाही के कारण अब तक जांच लंबित है। डीपीआरओ प्रमोद कुमार यादव का कहना है कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी, वहीं प्रधान और सचिव के बचाव में उतरे एडीओ नंदराम ने सोमवार को जांच करने से इंकार कर दिया कहा कि इस मामले की जांच स्वच्छ भारत मिशन की टीम में शामिल डीपीसी नेहा करेंगी। ऐसे में अधिकारियों से जांच की आस लगाए बैठे ग्रामीण भी अब न्याय मिलने की उम्मीद छोड़ रहे हैं। वहीं एक अन्य मामले में पूरनपुर ब्लॉक के एपीओ अजय कुमार गंगवार पर भी गंभीर आरोप लगाए गए है। एपीओ पर आरोप है कि मनरेगा भुगतान में उन्होंने जमकर धांधली की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed