{"_id":"598308de4f1c1b827b8b469c","slug":"121501759710-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट में हुई एबीआरसी की जिला स्तरीय परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट में हुई एबीआरसी की जिला स्तरीय परीक्षा
Updated Thu, 03 Aug 2017 04:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीसलपुर/पीलीभीत। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में गुरुवार को एबीआरसी की जिला स्तरीय परीक्षा हुई, जिसमें 118 के विपरीत 90 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। 18 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
परीक्षा पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। परीक्षा का निर्देशन कर रहे डायट प्राचार्य गजेंद्र कुमार ने बताया कि परीक्षा में पूरे जिले से 118 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। परीक्षा में 90 अभ्यर्थी शामिल हुए। 18 अभ्यर्थी अनुपस्थिति रहे। अभ्यर्थियों को तीन कक्षों में बिठाया गया था। कक्ष निरीक्षकों की भूमिका बीईओ और डायट स्टाफ के लोगों ने निभाई। सुरक्षा के लिहाज से डायट गेट पर पुलिस बल तैनात किया गया था। परीक्षा के दौरान डायट परिसर में अन्य लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई थी। परीक्षा के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग के जिला समन्वयक राकेश पटेल, बीएसए आफिस के सौरभ सक्सेना, डायट के उपप्राचार्य बीएल गौतम, योगेंद्र कुमार शर्मा और रवींद्र कुमार पूरे समय मौजूद रहे। डायट प्राचार्य ने यह भी बताया कि परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों का शुक्रवार को बीएसए कार्यालय में साक्षात्कार होगा। उसके बाद परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पूरे जिले में 32 एबीआरसी नियुक्त किए जाएंगेे।