{"_id":"62c08f975986f5233634c396","slug":"12-foot-long-python-entered-the-house-in-school-snake-arrived-snake-charmer-caught-pilibhit-news-bly490174778","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राथमिक विद्यालय के कक्ष में पहुंचे सांप को सपेरे ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राथमिक विद्यालय के कक्ष में पहुंचे सांप को सपेरे ने पकड़ा
विज्ञापन
पूरनपुर के गांव राहुलनगर मजदूर बस्ती में निकले अजगर को पकड़े वनकर्मी।
- फोटो : PILIBHIT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के नवदिया सुखदासपुर गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय के कक्ष में शनिवार को सांप निकल आाया। सांप देेख शिक्षकों और बच्चों के होश उड़ गए। गनीमत रही कि कक्ष खोलते ही बच्चो के प्रवेश से पहले शिक्षक ने सांप देख लिया। मशक्कत के बाद सांप को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छोड़ दिया गया।
सहायक अध्यापक तारिक खां ने बताया कि शनिवार को विद्यालय को नियमित समय से खोला गया। कुछ देर बाद विद्यार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। कक्षा आठ के विद्यार्थियों के आने के बाद कक्ष का ताला खोला गया। प्रधानाचार्य भूपेंद्र पास सिंह भी साथ मौजूद थे। विद्यार्थियों के प्रवेश करने से पहले ही रोशनी करने के लिए खिड़कियों को खोलने के लिए जैसे ही कक्ष के अंदर की ओर बढ़े। देखा तो कक्ष के एक ओर सांप बैठा था। बच्चों को बाहर रखा गया। सपेरे को बुुलाने के बाद सांप को पकड़ लिया गया। इसके बाद शिक्षण कार्य शुरू कराया जा सका।
घर में घुसा 12 फुट लंबा अजगर
पूरनपुर। राहुल नगर मजदूर बस्ती निवासी सपन के घर करीब 12 फुट लंबा अजगर घुस गया। अजगर देखते ही घर के लोग घबरा गए। मौके पर काफी भीड़ लग गई। जानकारी प्रधान बासुदेव कुंडू को दी गई। प्रधान ने बताया कि हरीपुर रेंज के कर्मचारियों को घर में अजगर घुसने की सूचना दी गई। वन कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। राहुलनगर, चंदिया हजारा हरीपुर जंगल के किनारे बसे है। अक्सर जंगली जानवर गांव में आबादी के अंदर आ जा जाते है।

विद्यालय के कक्ष में पहुंचे सांप को पकड़ता सपेरा। संवाद- फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन