{"_id":"5cd30d58bdec220771034cd9","slug":"11557335384-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूलों के बच्चे भी करेंगे योग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। योग के माध्यम से विद्यालय के वातावरण को सहज और सरल बनाने की पहल शुरू हो चुकी है। इसी के तहत परिषदीय विद्यालयों में योगाभ्यास प्रतियोगिताएं कराई जाएगी। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए है। इसको लेकर बीएसए देवेंद्र स्वरूप से सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शासनादेश का अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में पढ़ने वाले कक्षा पांच से आठ तक के बच्चे यह योगाभ्यास करेंगे। एससीईआरटी के संयुक्त निदेशक अजय कुमार ने जारी शासनादेश में कहा कि योगाभ्यास प्रतियोगिता के दो चरण होंगे। पहले चरण में जिला स्तर पर बच्चों की योगाभ्यास प्रतियोगिता होगी। उन्हें कौन से आसन या व्यायाम कराए जाने हैं, इसका भी ब्योरा दिया गया है। उनमें बेहतर बच्चों का चयन विशेषज्ञ करेंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों का चयन करके उनके नाम राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए भेजा जाएगा। बीएसए ने बताया कि जिला स्तर पर यह प्रतियोगिता बीएसए कार्यालय परिसर में 16 मई को सुबह 7 बजे से नौ बजे तक कराई जाएगी। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को योगाभ्यास में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की विद्यालय और कक्षावार सूची 13 मई तक कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
प्रतियोगिता में ये होंगे योग
-ताड़ासन, त्रिकोण आसन, गरूणासन, नटराज आसन, गौमुख आसन, पश्चिमोत्थान आसन, तितली आसन, पूर्ण चक्रासन, वृश्चिक आसन, हलासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उदगीथ, उज्जयी।
एससीईआरटी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 13 मई तक प्रतिभागियों के नाम की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए
विज्ञापन
प्रतियोगिता में ये होंगे योग
-ताड़ासन, त्रिकोण आसन, गरूणासन, नटराज आसन, गौमुख आसन, पश्चिमोत्थान आसन, तितली आसन, पूर्ण चक्रासन, वृश्चिक आसन, हलासन, कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, उदगीथ, उज्जयी।
विज्ञापन
एससीईआरटी के निर्देशानुसार जनपद स्तर पर योगाभ्यास प्रतियोगिता की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को 13 मई तक प्रतिभागियों के नाम की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
देवेंद्र स्वरूप, बीएसए