फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   रास्ते की मांग को लेकर दिया धरना

रास्ते की मांग को लेकर दिया धरना

Thu, 24 Jan 2019 11:58 PM IST
Prashant Singh Prashant Singh
Updated Thu, 24 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
रास्ते की मांग को लेकर दिया धरना
रेलवे लाइन के पास वाली गौंटिया के लोगों का निकास न होने के कारण वे रेलवे लाइन से होकर गुजरते हैं। अब चूंकि रेलवे लाइन ब्राडगेज में बदली जा रही है, इसलिए उनका निकास बंद हो गया है। गौंटिया के लोग करीब एक पखवाड़े से पालिका प्रशासन से रास्ता देनेे की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी न होते उन्होंने बृहस्पतिवार को गुरुद्वारे के पास धरना दिया। धरने का नेतृत्व सभासद मोहम्मद असलम ने किया। धरना देने वालों मे बादाम शाह, शौकीन शाह, लल्लू, बहारे, इशहाक, अलीहसन, मुमताज, सुरेश आदि शामिल थे। ईओ रविशंकर शंकर शुक्ल के रास्ता अतिशीघ्र दिलाने का आश्वासन देने पर लोगों ने धरना खत्म कर दिया। इधर, गुरुद्वारा में मौजूद सिख समाज के लोगों ने कोतवाली में जाकर कोतवाल संजीव उपाध्याय को पत्र दिया। पत्र में कहा गया है कि रेलवे लाइन गौंटिया के लोग गुरुद्वारे की जमीन से सड़क बनाने की मांग कर रहे हैं। पत्र में गुरुद्वारे की जमीन से सड़क बनाने की मांग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई कराने की मांग की गई है। कोतवाल से मिलने वालों में सतनाम सिंह, अवतार सिंह, बिट्टू सिह, जगदीश सिंह, निर्मल सिंह, सतपाल सिंह, हरभजन सिंह, गुरुभजन सिंह, गुरुबख्श सिंह, गुरुप्रीत सिंह, हरजीत सिंह और जसवंत सिंह समेत काफी सिख शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed