{"_id":"5bf06eebbdec22098d6af380","slug":"11542483691-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई से पदक लेकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई से पदक लेकर लौटे खिलाड़ी का स्वागत किया
Updated Sun, 18 Nov 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
मुंबई में हुई नेशनल स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का खेल प्रेमियों ने स्वागत किया। मुंबई में 13 से 15 नवंबर तक रिलायंस यूथ स्पोर्ट्स फाउंडेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय नेशनल स्तरीय एथलीट प्रतियोगिता चली। इसमें खेकड़ा नगर के मोहल्ला अहिरान निवासी संजय यादव के पुत्र शिवम यादव ने भी भाग लिया। खेकड़ा नगर निवासी शिवम यादव ने दौड़ प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। आयोजकों ने शिवम यादव को ट्राफी एवं तीन लाख रुपये की धनराशि का चेक देकर सम्मानित किया। शिवम के खेकड़ा नगर आगमन पर खेल प्रेमियों ने बैंडबाजों के बीच स्वागत किया। इस दौरान संजय यादव, बिट्टू, मुकेश, नरेंद्र, सुमित आदि रहे।