{"_id":"599f2d154f1c1be3098b456e","slug":"11503603989-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत खम्भे मे आये करंट से एक युवक झुलसा, भैंस की दर्दनाक मौत।","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत खम्भे मे आये करंट से एक युवक झुलसा, भैंस की दर्दनाक मौत।
Updated Fri, 25 Aug 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। बड़ागांव में करंट से किसान की भैंस की मौत हो गई और भैंस की बेल पकड़ने वाला छात्र झुलस गया। इस हादसे के बाद ग्रामीणों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन कर खेकड़ा थाने में तहरीर देकर पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने और विद्युत तार बदलने की मांग की।
बृहस्पतिवार को क्षेत्र के बड़ागांव में मोहर सिंह पुत्र बेलीराम घर से घेर में अपनी भैंस को ले जा रहा था। इसी दौरान जब मार्ग पर विद्युत खंभे के पास से गुजरा तभी भैंस को खंभे में आया करंट लग गया। करंट लगने से मौके पर ही भैंस की मौत हो गई। साथ ही भैंस के गले में बंधी लोहे की बेल को पकडे़ जाने के कारण मोहर सिंह का कक्षा बारह में पढ़ने वाला पुत्र सौरभ भी करंट लगने से झुलस गया। उसे प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन करके थाना खेकड़ा में तहरीर दी। इसमें पुलिस से गांव के जर्जर हाल तारों और खंभों को बदलवाने और पीड़ित किसान को मुआवजा दिलाने की मांग की।