फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं

छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं

Sat, 15 Jul 2017 06:38 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
छात्र जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं
पीलीभीत। बेनहर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12 के मेधावियों को नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। डीएम शीतल वर्मा ने मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि जीवन में परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।
विज्ञापन

बेनहर पब्लिक स्कूल में हुए कैश अवार्ड समारोह का शुभारंभ डीएम ने दीप जलाकर किया। उन्होंने वर्ष 2016-17 में कक्षा 12 में उच्चतम स्कोर पाने वाले 14 छात्र-छात्राओं को नकद पुरस्कार प्रदान किया। इसके साथ ही कक्षा 12 में ही शत प्रतिशत उपस्थित रहने वाले आठ छात्र छात्राओं को भी उन्होंने सम्मानित किया। डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद अभिभावकों से कहा कि मेधावी छात्र के माता पिता होने के कारण उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। उनका बच्चा इस सफलता को बनाए रखे इसके लिए उन्हें भी अपने बच्चे की देखरेख के साथ उत्साहवर्धन करना चाहिए। इससे पूर्व हेड गर्ल ऐश्वर्या व हेड ब्वाय कार्तिकेय ने डीएम का स्वागत किया। प्रधानाचार्य अल्पना कोहली ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी। अंत में प्रशासक परविंदर सिंह सैहमी ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रंजीत सैहमी, गुरदित सिंह सैहमी, करिश्मा सैहमी, डॉ. शोभा आरोरा, जीएस बिंद्रा, डा. विनय गर्ग, कोमल गुप्ता, मीतू शर्मा, नितिन कौशिक, अरविंद गोयल, विजय जायसवाल, शक्ति अग्रवाल, मनप्रीत सिंह, मनीषा सब्बरवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed