फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   47 बकाएदारों की होगी कुर्की, 23 लाख वसूलेगा बिजली विभाग

47 बकाएदारों की होगी कुर्की, 23 लाख वसूलेगा बिजली विभाग

Thu, 15 Nov 2018 05:23 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 05:23 PM IST
विज्ञापन
47 बकाएदारों की होगी कुर्की, 23 लाख वसूलेगा बिजली विभाग

विज्ञापन
47 बकाएदारों की होगी कुर्की, 23 लाख वसूलेगा बिजली विभाग

अफसरों ने बनाई सूची, कुर्की को कार्रवाई शुरू

50 हजार से अधिक बकाया बिल पर उखाड़े गए थे बिजली मीटर

अमर उजाला ब्यूरो
पीलीभीत। बकाया बिल जमा न करने पर बकाएदारों के विद्युत मीटर उखाड़ने के बाद अब उनसे रिकवरी करने को कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसके लिए अभी 47 लोगों की सूची तैयार कर ली गई है। इसको वसूली के लिए तहसील प्रशासन को भेज दिया गया है। इन बकाएदारों से विभाग 23 लाख की रिकवरी करेगा।

शासन के निर्देश पर बीते दिनों बिजली विभाग द्वारा 50 हजार से अधिक बिल वाले बकाएदारों पर शिकंजा कसने को अभियान शुरू किया गया है। उच्चाधिकारियों से मिले निर्देश के बाद यहां पर 299 बकाएदार सूचीबद्ध किए गए थे। अधिकारियों की अगुवाई में टीमें बनाकर बकाएदारों के घर लगे बिजली के मीटर उखाड़े जा रहे हैं। अभी तक 62 बकाएदारों के मीटर उखाड़े जा चुके हैं। कुछ ने अपने बिल भी जमा करना शुरू कर दिया है। इधर, मीटर उखाड़ने के बाद शिकंजा कसने को अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। उनसे राजस्व की वसूली के लिए कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ टाउन रनवीर सिंह ने बताया कि वैसे तो अभी तक कुल 62 बकाएदारों के मीटर उखाड़े जा चुके हैं। इनमें से 47 की सूची बना ली गई है। उनसे विभाग को 23 लाख रुपये की रिकवरी करनी है। इसलिए इन पर विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुर्की करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। तहसील प्रशासन के सहयोग से वसूली कराई जाएगी। बकाया बकाएदारों के मीटर उखाड़ने को लेकर कार्रवाई जारी है। बकाएदारों में 34 सरकारी विभाग भी है। उनसे बजट मिलते ही बिल जमा करा लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed