फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   पांच हजार से अधिक उपभोक्ता पेयजल से महरूम

पांच हजार से अधिक उपभोक्ता पेयजल से महरूम

Sat, 03 Nov 2018 09:20 PM IST
Updated Sat, 03 Nov 2018 09:20 PM IST
विज्ञापन
पांच हजार से अधिक उपभोक्ता पेयजल से महरूम
पीलीभीत। पालिका प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा शहरवासियों को झेलना पड़ रहा है। शहर के दूधिया मंदिर रोड स्थित नलकूप में अधिक क्षमता का वाटरपंप लगा होने से मेन लाइन बार-बार दगा दे रही है। जिसके चलते नलकूप से जुड़े करीब पांच हजार से अधिक उपभोक्ताओं को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। लंबे अरसे से चली आ रही समस्या का निदान न होने से उपभोक्ताओं में खासा रोष है।
विज्ञापन

शहर के दूधिया मंदिर रोड पर करीब ढाई साल पहले नगर पालिका का नलकूप स्थापित किया गया था। शुरूआती दौर में नलकूप ठीकठाक चलता रहा। इधर पिछले करीब दो माह से नलकूप की मेन पाइप लाइन कई स्थानों पर फट गई। उपभोक्ताओं द्वारा सूचना देने के बाद पालिका सदस्य संजीव सक्सेना ने पाइप लाइन फटने की जानकारी जलकल विभाग को दी। उस दौरान फटी पाइपलाइन को दुरुस्त कर दिया गया। अगले ही दिन पाइप लाइन पुन: कई स्थानों पर फट गई। जलकल कर्मचारियों द्वारा दोबारा पाइप लाइन को दुरुस्त कर दिया गया, लेकिन उसके बाद से उक्त पाइप लाइन अकसर जहां तहां फट रही है। पाइप लाइन फटने से वार्ड संख्या 25 के मोहल्ला इनायतगंज, पूरनमल, बागगुलशेर, कुंवरगढ़ व थान सिंह की करीब पांच हजार से अधिक आबादी पानी के लिए तरस रही है। इस दिनों भी उक्त पाइप फटी चल रही है। जिसे कर्मचारियों द्वारा दुरुस्त किया जा रहा है। इधर उपभोक्ताओं का कहना है कि पाइप लाइन में जैसे ही पानी की सप्लाई शुरू की जाती है, पाइप लाइन फट जाती है। इस संबंध में पालिका सदस्य संजीव सक्सेना ने करीब तीन दिन पूर्व ईओ निशा मिश्रा को ज्ञापन सौंपकर समस्या का निदान कराने की मांग की है। जलकल विभाग के जेई सोमप्रकाश से जब इस मामले की जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि नलकूप पर 25 हार्स पावर के स्थान पर 50 हार्स पावर का वाटरपंप लगा होने से पाइप लाइन बार-बार फट रही है। 14वें वित्त आयोग की बनी कार्ययोजना में इसे शामिल किया गया है। 25 हार्सपावर का वाटरपंप खरीद कर जल्द ही लगाया जाएगा। तभी इस समस्या का समाधान हो सकता है। इधर अकसर पेयजल सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं में खासा रोष है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed