{"_id":"5ad653b24f1c1b87028b51df","slug":"111523995570-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने विकास कार्यो के प्रस्तावों को दी अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने विकास कार्यो के प्रस्तावों को दी अनुमति
Updated Wed, 18 Apr 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेकड़ा (बागपत)।
क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में विकास कार्यों को लेकर ग्राम सभा की खुली बैठक हुई। इसमें गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए ग्रामीणों ने प्रस्तावों का अनुमोदन किया।
प्रशासन के निर्देशों पर मंगलवार को क्षेत्र के ग्राम हसनपुर मसूरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में गांव में कराए जाने वाले विकास कार्यों को लेकर ग्राम समाज की खुली बैठक हुई। इसमें ग्रामीणों के सामने ग्राम सचिव फारुख ने पूर्व में किए विकास कार्यों के भुगतान का प्रस्ताव और आगामी कार्य योजना में होने वाले विकास कार्यों के प्रस्ताव ग्रामीणों के सामने रखे। ग्राम सभा ने पूर्ण सहमति से प्रस्तावों को पारित कर भुगतान एवं विकास कार्य करने का अनुमोदन किया। इसके बाद ग्राम सभा ने सभा का कोरम पूर्ण करने के लिए हस्ताक्षर कर सहमति जताई। बैठक में एडीओ पंचायत शीशपाल सिंह, ग्राम प्रधान नवीन कुमार, कृष्णपाल, आनंद, महेंद्र यादव, अली हसन, साकिर, रविंद्र, सलीम, उदयवीर, प्रवीन, विजय, सत्तो, शहनाज, नूरजहां, आमना, नाजमा, राजकली आदि मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत सदस्यों के बीच गत काफी दिनों से तनाव के चलते विकास कार्यों पर ब्रेक लगा हुआ है। ग्रामीण ने डीएम को शिकायत कर गांव में विकास कार्य कराने की मांग की।