फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई 6828 कॉपियां, 479 परीक्षक गैरहाजिर

मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई 6828 कॉपियां, 479 परीक्षक गैरहाजिर

Mon, 19 Mar 2018 01:59 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
मूल्यांकन केंद्रों पर जांची गई 6828 कॉपियां, 479 परीक्षक गैरहाजिर
पीलीभीत।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के चल रहे मूल्यांकन कार्य के दूसरे दिन 6828 कॉपियां जांची गईं। 20 डीएचई व 479 परीक्षक दूसरे दिन भी गैरहाजिर रहे। वित्तविहीन शिक्षकों ने दूसरे दिन भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया। वहीं हंगामे की सूचना पर दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहा। डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा मूल्यांकन कार्य के लिए ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। पहले दिन दोनों केंद्रों पर सैंपल बतौर 20-20 कॉपियां जांची गईं थी। इधर रविवार को दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य निर्धारित समय से शुरू हुआ। शाम पांच बजे तक दोनों केंद्रों पर 6828 कॉपियां जांची गई। ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य/उपनियंत्रक डीसी गंगवार ने बताया कि रविवार को करीब 2842 कॉपियों का मूल्यांकन किया गया। इसमें 42 के सापेक्ष 26 डीएचई व 319 के सापेक्ष 108 परीक्षक मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि सोमवार से मूल्यांकन कार्य तेजी से शुरू किया जाएगा। इधर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की उपनियंत्रक बबितारानी ने बताया कि शाम पांच बजे तक 3986 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। उन्होंने बताया कि मूल्यांकन में 47 के सापेक्ष 43 डीएचई व 444 के सापेक्ष 176 परीक्षकों ने कापियां जांचीं। इधर डीआईओएस राजेश कुमार वर्मा ने दोनों मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण किया और उप नियंत्रकों को तेजी से मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

 
वित्तविहीन शिक्षकों का मूल्यांकन कार्य बहिष्कार जारी
प्रदेश सरकार द्वारा मानदेय रोके जाने के विरोध में वित्तविहीन शिक्षकों ने माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के बैनर तले रविवार को भी मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार जारी रखा। रविवार सुबह पुलिस को वित्तविहीन शिक्षकों द्वारा जीजीआईसी में हंगामा करने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन वहां कोई वित्तविहीन शिक्षक नहीं मिला। जानकारी पर पता चला कि उक्त शिक्षक ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में विरोध करने को एकत्र हो रहे हैं। इस पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मौजूद वित्तविहीन शिक्षकों को शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करने को कहा। सीओ सिटी धर्म सिंह मोर्छाल ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस भेजी गई थी, मूल्यांकन कार्य में किसी तरह की बाधा पैदा नहीं होने दी जाएगी। सुरक्षा की द़ृष्टि से पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed