{"_id":"596282734f1c1be6538b4607","slug":"111499628147-pilibhit-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चातुर्मास कार्यक्रम के चलते मंगल कलश स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चातुर्मास कार्यक्रम के चलते मंगल कलश स्थापित
Updated Mon, 10 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। रविवार को क्षेत्र के बड़ागांव स्थित साधुवृत्ति आश्रम में मुनि श्री एक सौ आठ वारिषेण सागर जी महाराज ससंघ के सानिध्य में आयोजित चातुर्मास वर्षा योग मंगल कलश स्थापना कार्यक्रम विधि विधान के साथ शुरू हुआ। मंगल कलश की स्थापना जयघोष के साथ समाज सेवी हरीश कुमार जैन बलराम नगर द्वारा की। साथ ही वारिषेण सागर जी महाराज की आरती एवं पूजा अर्चना पाद प्रक्षालण, शास्त्र भेंट, मंगलाचरण एवं भजन कीर्तन के बीच भक्त भाव विभोर होकर झूमे। शाम के समय भजन, आरती, पूजा अर्चना की। इस दौरान क्षुल्लिका बीरमती माता जी, संतोषमती माता जी, ज्ञानमोती माता जी समेत मंदिर कमेटी के संजीव कुमार जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन